Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा की महिला विरोधी सोच उजागर: कुलदीप पठानिया का हमला, दलबदलू नेताओं पर भी साधा निशाना

Summer express /हमीरपुर,अरविंद -:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल के कथित महिला विरोधी वायरल बयान को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर खुलकर सामने आ गई है। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन

कुलदीप पठानिया  ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इस बयान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा की सोच महिलाओं के प्रति नकारात्मक रही है।

पत्रकार वार्ता में पठानिया ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक लाभ के लिए महिलाओं के हितैषी होने का दिखावा करती है, जबकि वास्तविकता इसके बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के कई नेता पहले भी महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर चुके हैं। पठानिया ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की है और उन्हें मजबूत करने के लिए काम किया है।उन्होंने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि जब देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने महिलाओं को मायके में संपत्ति के अधिकार दिलाने की दिशा में पहल की थी, तब भी भाजपा और उससे जुड़ी विचारधाराओं ने इसका विरोध किया था। उनके अनुसार, यह भाजपा की पुरानी मानसिकता को दर्शाता है।

इस दौरान पठानिया ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र राणा और विधायक अशीष शर्मा  पर भी निशाना साधा। उन्होंने दोनों नेताओं को दलबदलू बताते हुए कहा कि ये नेता अपने स्वार्थ के लिए राजनीति करते हैं और जनता के मुद्दों से इनका कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के हमीरपुर से होने के बावजूद इन नेताओं ने पहले उनके नेतृत्व का विरोध किया और बाद में भाजपा के साथ मिलकर सरकार गिराने की कोशिश की।पठानिया ने कहा कि आशीष शर्मा ने पहले कांग्रेस से टिकट मांगा, फिर भाजपा से प्रयास किया और अंत में निर्दलीय चुनाव लड़ा, जो उनकी राजनीतिक अवसरवादिता को दर्शाता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ये नेता विधानसभा में जनहित के मुद्दों के बजाय अपने निजी और पारिवारिक मामलों को उठाते हैं।

राजिंदर राणा के इस दावे पर कि कांग्रेस के नेता उनके संपर्क में हैं, पठानिया ने पलटवार करते हुए कहा कि राणा केवल सनसनी फैलाने के लिए ऐसे बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि राणा खुद भाजपा में हाशिये पर हैं, ऐसे में कोई गंभीर नेता उनसे संपर्क क्यों करेगा।पठानिया ने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता अब इन नेताओं की राजनीति को समझ चुकी है और आने वाले समय में उन्हें इसका जवाब देगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रेवाड़ी में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मंडी में भीगा सैकड़ों क्विंटल बाजरा

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अर्णब चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से लगातार दूसरे दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। शुक्रवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी रहा। इससे पहले रातभर हुई तेज बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी...

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दो डंपरों और रोडवेज बस की टक्कर, सात यात्री घायल

Summer express, रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रूढ़ फ्लाईओवर के पास शुक्रवार सुबह दो डंपरों और राजस्थान रोडवेज की बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय बस में करीब 25 यात्री सवार थे। दुर्घटना में सात यात्रियों को गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी...

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में शुरू हुई क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा, मरीजों को मिलेगी राहत

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा सरकार की ओर से नागरिक अस्पतालों में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था शुरू की जा रही है। इसी कड़ी में अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भी शुक्रवार से यह सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे मरीजों...

रामलीला मैदान की महारैली में हरियाणा की भागीदारी सबसे अधिक होगी: संजय दत्त

पलवल, सुंदर कुंडू I हरियाणा कांग्रेस ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने दावा किया कि महारैली में लाखों की संख्या में लोगों की भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कार्यकर्ता इस...

पलवल में बाल कुपोषण प्रबंधन की पायलट परियोजना की समीक्षा, विभागीय समन्वय पर जोर

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। जिला सचिवालय के सभागार में राज्य सहायता मिशन, हरियाणा की ओर से स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान के अंतर्गत बाल कुपोषण के प्रबंधन के लिए चिकित्सीय पोषण आहार के माध्यम से संचालित पायलट परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.