Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Summer express/शिमला -:भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला के पास छराबड़ा स्थित कल्याणी हेलिपैड पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनका अभिनंदन किया।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा विशेष तैयारियां की गई थीं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। हेलिपैड पर पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया गया, जिससे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इस दौरे को प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके स्वागत के दौरान स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। यह दौरा राज्य के विकास और विभिन्न कार्यक्रमों के संदर्भ में अहम माना जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

रोहड़ू फायरिंग मामला: भाजपा ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

Summer express/ शिमला-:रोहड़ू उपमंडल के कुलगांव में एक धार्मिक आयोजन के दौरान हुई फायरिंग की घटना ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर बहस तेज कर दी है। इस घटना में एक महिला, रितिका (उर्फ गुड़िया), की मौत हो गई, जिस पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल...
Summer Express - टिकटार्थियों से पांच हज़ार लेने के विपक्ष के नेता के आरोप पर हर्षवर्धन चौहान का पलटवार

टिकटार्थियों से पांच हज़ार लेने के विपक्ष के नेता के आरोप पर हर्षवर्धन चौहान का पलटवार

Summer express /शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनज़र राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है, जिससे प्रदेश की सियासत में हलचल बढ़ गई है। नगर निगम चुनावों के साथ-साथ महिला आरक्षण बिल को लेकर भी दोनों दल आमने-सामने हैं...
Summer Express - चंबा में बड़ा हादसा टला: एचआरटीसी बस की ब्रेक फेल,चालक की सूझबूझ से बचीं दर्जनों जानें

चंबा में बड़ा हादसा टला: एचआरटीसी बस की ब्रेक फेल,चालक की सूझबूझ से बचीं दर्जनों जानें

चंबा, मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस की अचानक ब्रेक फेल हो गई। बस में सवार स्कूली बच्चों, कॉलेज छात्रों और अन्य यात्रियों की जान चालक की सतर्कता और सूझबूझ के चलते बच गई। यह घटना चंबा-जुम्हार...
Summer Express - Auto Draft

सूरज हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में एक और आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Summer express, करनाल  | करनाल के घरौंडा क्षेत्र में चर्चित सूरज हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गोविंदा के रूप में हुई है, जिसे मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के...
Summer Express - Auto Draft

मई में रेवाड़ी डिपो को मिलेंगी 20 नई बसें, बंद रूटों पर फिर शुरू होगी सेवा

Summer express, रेवाड़ी | हरियाणा रोडवेज के रेवाड़ी डिपो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से बसों की कमी से जूझ रहे डिपो को मई महीने में 20 नई बसें मिलने जा रही हैं। इन बसों के आने से बंद पड़े कई रूटों पर दोबारा बस सेवा शुरू...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.