Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में गर्मी का कहर: नारनौल 44.2°C के साथ सबसे गर्म, रातों में भी नहीं राहत

Summer express, नारनौल  | हरियाणा में इस बार अप्रैल महीने में ही भीषण गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। नारनौल रविवार को प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से करीब 4.5 डिग्री अधिक है, जो इस सीजन की अब तक की सबसे तेज गर्मी में शामिल है।

लगातार दूसरे दिन तापमान 44 डिग्री के आसपास रहने से हालात और गंभीर हो गए हैं। इससे पहले शनिवार को भी यहां पारा 43.5 डिग्री तक पहुंचा था। खास बात यह है कि सिर्फ दिन ही नहीं, बल्कि रातें भी लोगों को राहत नहीं दे रहीं। प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है, जिससे उमस और गर्मी का असर लगातार बना हुआ है।

वहीं महेंद्रगढ़ में भी भीषण गर्मी का असर देखने को मिला, जहां अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और शुष्क हवाओं के चलते दिन के समय लू जैसे हालात बन गए हैं।

गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा है और बाजारों में भी रौनक कम हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग गर्म हवाओं से परेशान हैं।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी शुष्क हवाओं के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि 27 से 29 अप्रैल के बीच आंधी, तेज हवाएं और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे अस्थायी राहत मिल सकती है। इसके बाद फिर उमसभरी गर्मी का दौर शुरू होने की आशंका है।

फिलहाल प्रदेश में गर्मी का प्रकोप चरम पर है और आने वाले दिनों में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में भाजपा की पदयात्रा के दौरान कांग्रेस पर लगाए लोकतंत्र को कमजोर करने के आरोप

बोले- मतदाता सूची का शुद्धीकरण वोट चोरी नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की प्रक्रिया Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर देशभर में जारी सियासी घमासान के बीच हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। धर्मशाला में आयोजित भाजपा की पदयात्रा के...

दिवाली पर घर पहुंचना होगा आसान, HRTC चलाएगा 20 स्पेशल बसें, वापसी के लिए भी विशेष व्यवस्था

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: दिवाली पर अपने घरों को लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के हमीरपुर डिपो ने विशेष तैयारियां की हैं। त्योहार के दौरान बसों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए निगम ने दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी समेत विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया...

वोट बचाने के लिए 1 नवंबर को दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन,CM सुक्खू ने हिमाचलवासियों से की रैली में पहुंचने की अपील

Summer/शिमला/ संजू -: देश में कथित वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के मुद्दे पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली के जरिए...

साच पास पर बढ़ने लगा कोहरे का प्रकोप, चुराह प्रशासन की पर्यटकों और वाहन चालकों को हिदायत, सुबह-शाम सफर से करें परहेज

Summer express/चम्बा/ मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी को जोड़ने वाले प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साच पास पर सर्दियों की आहट के साथ ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। करीब 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस दर्रे में इन दिनों कोहरा छाने लगा है, जिससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों...

जालंधर कैंट के आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Summer express, जालंधर। जालंधर कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। स्कूल की आधिकारिक ईमेल आईडी पर सुबह 8:55 बजे धमकी भरा संदेश भेजा गया। ईमेल में पंजाब और खालिस्तान से जुड़े नारे लिखने के साथ स्कूल में आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.