Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मई में रेवाड़ी डिपो को मिलेंगी 20 नई बसें, बंद रूटों पर फिर शुरू होगी सेवा

Summer express, रेवाड़ी | हरियाणा रोडवेज के रेवाड़ी डिपो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से बसों की कमी से जूझ रहे डिपो को मई महीने में 20 नई बसें मिलने जा रही हैं। इन बसों के आने से बंद पड़े कई रूटों पर दोबारा बस सेवा शुरू हो सकेगी, जिससे खासकर ग्रामीण इलाकों के हजारों यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी डिपो में बसों की कमी के चलते करीब एक दर्जन रूटों पर संचालन प्रभावित था। इनमें रेवाड़ी-कोसली, महेंद्रगढ़, नारनौल, पटौदी, कोटकासिम, मथुरा, कोसली-मुरादाबाद, कोसली-खाटूश्याम और कोसली-अलवर जैसे प्रमुख मार्ग शामिल हैं। अब नई बसों के शामिल होने के बाद इन रूटों पर नियमित सेवा बहाल किए जाने की योजना है।

दरअसल, ग्रामीण क्षेत्रों से रोजाना बड़ी संख्या में छात्र, कर्मचारी और अन्य यात्री रोडवेज बसों पर निर्भर रहते हैं। बसों की कमी के कारण उन्हें लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए स्थानीय अधिकारियों ने परिवहन मुख्यालय को नई बसों की मांग भेजी थी, जिसे मंजूरी मिल चुकी है।

बताया जा रहा है कि नई बसों की बॉडी गुरुग्राम स्थित रोडवेज वर्कशॉप में तैयार की जा रही है और मई से इनकी आपूर्ति शुरू हो जाएगी। ये सभी बसें बीएस-6 मानकों के अनुरूप होंगी और लंबी दूरी व ग्रामीण रूटों पर चलाई जाएंगी।

वर्तमान में डिपो के पास निर्धारित 177 बसों के मुकाबले केवल 153 बसें ही उपलब्ध हैं, जिनमें से भी कुछ बसें मेंटेनेंस के कारण अक्सर वर्कशॉप में रहती हैं। इसके अलावा चालक और परिचालकों की कमी भी संचालन को प्रभावित कर रही है।

रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि नई बसों के शामिल होने के बाद यात्रियों की मांग के अनुसार रूटों पर सेवाएं सुचारु रूप से संचालित की जाएंगी, जिससे परिवहन व्यवस्था में सुधार होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.