Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूरपुर नगर परिषद चुनाव: नामांकन की तिथियां और जरूरी दस्तावेज घोषित

Summer express /नूरपुर ,संजीव -:नूरपुर के एसडीएम अरुण शर्मा ने नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 29 अप्रैल, 30 अप्रैल और 2 मई 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को सुबह 10 बजे होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 6 मई 2026 दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है।

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि सभी उम्मीदवारों को नामांकन के समय आवश्यक दस्तावेज जमा करना अनिवार्य होगा। इनमें फॉर्म-20, शपथ पत्र (Annexure–I), फॉर्म 20-A, नगर पंचायत से जारी एनओसी (फॉर्म-18A), उम्मीदवार का घोषणा पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, बोनाफाइड सर्टिफिकेट, आरक्षित वर्ग के लिए जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, वैध पहचान पत्र, 14 पासपोर्ट साइज फोटो, आपराधिक रिकॉर्ड/संपत्ति/देयताओं से संबंधित शपथ पत्र और जरूरत अनुसार नो-ड्यूज प्रमाण पत्र शामिल हैं।उन्होंने यह भी बताया कि उम्मीदवारों को सुरक्षा राशि जमा करनी होगी, जो सामान्य वर्ग के लिए ₹2500 और आरक्षित वर्ग के लिए ₹1250 तय की गई है।एसडीएम ने सभी संभावित उम्मीदवारों से समय सीमा का पालन करते हुए पूरे दस्तावेजों के साथ नामांकन करने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

NEET-UG प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी? CJP का दावा, केंद्र ने दिया आश्वासन

Summer express, नई दिल्ली | NEET-UG परीक्षा को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने और भविष्य में किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया गया...

सुल्तानपुर लोधी में पिज्जा कैफे में रहस्यमयी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Summer express, सुल्तानपुर लोधी | पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा बेर साहिब रोड स्थित एक पिज्जा कैफे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। देर रात लगी इस आग में कैफे के अंदर रखा एसी, फ्रिज, फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। घटना के...

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई। सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का...

भेरड़ा सड़क निर्माण में करोड़ों की अनियमितता का आरोप, राजेंद्र राणा ने उच्च स्तरीय जांच और एफआईआर की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -: शानुआ दी थाती से भेरड़ा तक निर्मित 4 किलोमीटर सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों...

पलवल जिला परिषद विवाद खत्म, सभी वार्डों को मिलेगा समान विकास बजट

Summer express, पलवल , सुंदर कुंडू | पलवल जिला परिषद में विकास कार्यों के बजट को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम की पहल पर आयोजित बैठक में जिला परिषद के सभी सदस्यों के बीच सहमति बनी कि अब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.