Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांगड़ा में हीटवेव,वनाग्नि और जल संकट को लेकर प्रशासन सतर्क, 24×7 निगरानी के निर्देश

Summer express /कांगड़ा, राहुल -:जिला कांगड़ा में बढ़ती गर्मी, संभावित वनाग्नि और जल संकट की आशंका को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है।उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सोमवार को एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि हीटवेव, आग की घटनाओं और जल संकट से निपटने के लिए त्वरित सूचना आदान-प्रदान और संसाधनों की उपलब्धता बेहद जरूरी है। उन्होंने जिला आपदा परिचालन केंद्र और फील्ड स्तर के बीच मजबूत दो-तरफा संचार प्रणाली विकसित करने पर जोर दिया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।बैठक में वन विभाग, अग्निशमन सेवाएं, एसडीआरएफ, गृह रक्षक, पंचायत प्रतिनिधियों और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को मिलकर एकीकृत आपदा प्रतिक्रिया तंत्र तैयार करने के निर्देश दिए गए। वनाग्नि संभावित क्षेत्रों की मैपिंग, फायर स्टेशनों, जल स्रोतों, वाहनों और मानव संसाधन की सूची अपडेट रखने को कहा गया।हीटवेव को देखते हुए संवेदनशील वर्गों की पहचान, पेयजल की उपलब्धता, कूलिंग स्पेस और स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। जल शक्ति विभाग को वैकल्पिक जल आपूर्ति, टैंकर तैनाती और वितरण प्रणाली मजबूत करने के निर्देश दिए गए।इसके अलावा स्कूल समय में बदलाव, विद्यार्थियों को हीट सेफ्टी के प्रति जागरूक करने और मॉक ड्रिल व जन-जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति की सूचना हेल्पलाइन 1800-180-1916 पर तुरंत दें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.