Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CPRI शिमला में “आलू वैल्यू चेन” पर मंथन, जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर

Summer express/शिमला, संजू -: केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान में आयोजित एक महत्वपूर्ण सम्मेलन में किसानों, वैज्ञानिकों, उद्योगपतियों और नीति निर्माताओं ने “आलू वैल्यू चेन को मजबूत बनाने” पर विस्तार से चर्चा की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्पादन से लेकर बाजार तक पूरी श्रृंखला को अधिक प्रभावी और टिकाऊ बनाना था।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि डॉ. मांगी लाल जाट ने अपने संबोधन में रसायन मुक्त खेती को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि अत्यधिक रासायनिक उपयोग न केवल किसानों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि मिट्टी की गुणवत्ता को भी कमजोर करता है। उन्होंने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनुसंधान आधारित तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया।उन्होंने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद किसानों की जरूरतों के अनुरूप नई तकनीकों और उन्नत किस्मों पर काम कर रही है। सीपीआरआई द्वारा अब तक 50 से अधिक उन्नत आलू किस्में विकसित की जा चुकी हैं, जो देश-विदेश में उपयोग हो रही हैं।सम्मेलन में आलू फसल में बीमारियों की चुनौतियों और उनके समाधान पर भी चर्चा हुई। संस्थान एयरोपोनिक तकनीक के माध्यम से वायरस मुक्त बीज उत्पादन को बढ़ावा दे रहा है। जलवायु परिवर्तन को भी आलू उत्पादन के लिए बड़ी चुनौती माना गया, जिसके समाधान के लिए नई जलवायु अनुकूल किस्मों पर शोध जारी है।इसके अलावा बीज उत्पादन, फसल सुरक्षा, भंडारण, प्रोसेसिंग और विपणन से जुड़े मुद्दों पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग और टिकाऊ खेती के प्रति जागरूक करने पर विशेष बल दिया गया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.