एवरेस्ट पर 24 घंटे बिताने के मिशन पर निकले हिसार के रोहताश खिलेरी, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य

Summer express, हिसार  | दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर नया इतिहास रचने के इरादे से हरियाणा के हिसार जिले के गांव मलापुर निवासी पर्वतारोही रोहताश खिलेरी अपने विशेष अभियान पर रवाना हो गए हैं। उनका लक्ष्य एवरेस्ट के ‘डेथ जोन’ में 24 घंटे बिताकर विश्व रिकॉर्ड स्थापित करना है।

घर से रवाना होते समय रोहताश ने अपनी मां के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा किया। उन्होंने लिखा कि वह अपने जीवन के सबसे बड़े अभियान पर निकल चुके हैं और एवरेस्ट की चोटी पर 24 घंटे रहकर तिरंगा फहराने का सपना साकार करना चाहते हैं।

रोहताश इससे पहले 16 मई 2018 को माउंट एवरेस्ट फतह कर चुके हैं। उसी दौरान उन्होंने चोटी पर 24 घंटे रुकने का लक्ष्य तय किया था। अब वह इस चुनौती को पूरा करने के लिए दोबारा अभियान पर निकले हैं।

इससे पहले जनवरी 2026 में रोहताश ने माउंट एल्ब्रस पर 24 घंटे रुककर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। 5,642 मीटर ऊंची इस चोटी पर उन्होंने माइनस 43 डिग्री तापमान और तेज हवाओं के बीच यह उपलब्धि हासिल की थी। इस उपलब्धि के साथ वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बने थे। उन्होंने वहां गुरु जंभेश्वर भगवान की तस्वीर रखकर पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया था।

रोहताश के अनुसार, एवरेस्ट पर 24 घंटे रुकना बेहद जोखिम भरा है, क्योंकि यहां तापमान माइनस 60 से 70 डिग्री तक गिर जाता है और ऑक्सीजन का स्तर भी बेहद कम होता है। फिलहाल एवरेस्ट पर सबसे ज्यादा समय (करीब 21 घंटे) रुकने का रिकॉर्ड नेपाल के पर्वतारोही Babu Chiri Sherpa के नाम दर्ज है, जो उन्होंने वर्ष 1999 में बनाया था।

यदि रोहताश अपने लक्ष्य में सफल होते हैं, तो वह एवरेस्ट पर 24 घंटे बिताने वाले दुनिया के पहले पर्वतारोही बन जाएंगे।

रोहताश खिलेरी इससे पहले भी कई ऊंची चोटियों पर फतह हासिल कर चुके हैं, जिनमें माउंट किलिमंजारो, माउंट एलब्रुस (समर और विंटर दोनों सीजन) सहित कई अंतरराष्ट्रीय पर्वत शामिल हैं। उनकी इस नई कोशिश को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और लोग उनके सुरक्षित व सफल अभियान की कामना कर रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.