फसल अवशेष जलाने पर रोक बेअसर: हरियाणा में सात गुना बढ़े मामले, सख्ती के बावजूद नहीं थम रहा धुआं

Summer express, चंडीगढ़ | हरियाणा सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में फसल अवशेष (फाने) जलाने पर लगे प्रतिबंध और जुर्माने के प्रावधान प्रभावहीन साबित हो रहे हैं। प्रदेश में इस वर्ष ऐसे मामलों में करीब सात गुना वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

आंकड़ों के अनुसार एक अप्रैल से अब तक हरियाणा में 1709 स्थानों पर फसल अवशेष जलाने के मामले सामने आए हैं, जबकि पंजाब में 1759, उत्तर प्रदेश में 13,378, मध्य प्रदेश में 32,369 और दिल्ली में 28 घटनाएं दर्ज की गई हैं। केवल हरियाणा में 144 स्थानों पर आग लगाने की घटनाएं सामने आईं।

विशेषज्ञों के अनुसार, किसान अगली फसल की बुवाई के लिए खेत जल्द खाली करने के दबाव में अवशेषों को आग लगा रहे हैं। यह स्थिति तब है जब सरकार ने फसल अवशेष जलाने पर सख्त दंडात्मक प्रावधान लागू कर रखे हैं। दो एकड़ तक पांच हजार, पांच एकड़ तक 10 हजार और इससे अधिक भूमि पर 30 हजार रुपये तक जुर्माने के साथ एफआईआर दर्ज करने का भी प्रावधान है।

सरकार ने “मेरी फसल-मेरा ब्योरा” पोर्टल के माध्यम से अब तक 552 किसानों के रिकॉर्ड में रेड एंट्री दर्ज की है। ऐसे किसानों को दो सीजन तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसल बेचने से वंचित किया जा सकता है। साथ ही उन्हें सब्सिडी और कृषि यंत्रों पर मिलने वाली छूट से भी वंचित रखा जाएगा।

पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि फसल अवशेष जलाने से वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ता है, जिससे सांस संबंधी बीमारियां, आंखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होती हैं। इसके अलावा मिट्टी की उर्वरता पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है, क्योंकि इससे पोषक तत्व और सूक्ष्म जीव नष्ट हो जाते हैं।

जिलावार आंकड़ों में जींद (293) और रोहतक (277) में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं, जबकि सोनीपत (140), कैथल (123), करनाल (117) और सिरसा (108) भी प्रभावित जिलों में शामिल हैं।

सख्त नियमों और निगरानी के बावजूद बढ़ते मामलों ने सरकारी रणनीति और जागरूकता अभियानों की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि केवल दंडात्मक कार्रवाई के बजाय किसानों को वैकल्पिक समाधान उपलब्ध कराना जरूरी है, तभी इस समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.