Summer express, चंडीगढ़ I हरियाणा सचिवालय में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कर्मचारी ने आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बलवंत के रूप में हुई है, जो विजिटर पास बनवाकर सचिवालय परिसर में दाखिल हुआ था।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बलवंत IDFC Bank से जुड़े एफडी घोटाले के मामले में जांच के दायरे में था और उससे Central Bureau of Investigation द्वारा पूछताछ की जानी थी। बताया जा रहा है कि वह एचपीसीजीएटी में अकाउंट अधिकारी के पद पर कार्यरत था।
घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।