Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में अंधड़-बारिश का कहर: भिवानी में भारी नुकसान, टोहाना में एक की मौत

Summer express, भिवानी । प्रदेश के कई जिलों में आए तेज अंधड़ और बारिश ने व्यापक नुकसान पहुंचाया। गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से सड़कों पर पेड़ गिर गए, बिजली व्यवस्था ठप हो गई और अनाज मंडियों में रखा गेहूं भी भीग गया।

भिवानी में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला, जहां 450 से अधिक पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए और करीब 250 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। इसके चलते भिवानी-जींद, भिवानी-तोशाम, भिवानी-दिनोद और भिवानी-महम मार्ग कई स्थानों पर अवरुद्ध हो गए। लोगों को वैकल्पिक रास्तों से लंबी दूरी तय करनी पड़ी। बिजली विभाग को भी बड़ा नुकसान हुआ है—75 से अधिक ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं, जिससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। अधिकारियों का कहना है कि व्यवस्था बहाल करने में 24 से 35 घंटे लग सकते हैं।

टोहाना में इस खराब मौसम के बीच एक दर्दनाक हादसा भी सामने आया। चंदड़ खुर्द गांव के पास ड्यूटी से घर लौट रहे जल विभाग के ट्यूबवेल ऑपरेटर आदेश कुमार (39) की पेड़ की टहनी गिरने से मौत हो गई। वे स्कूटी से घर लौट रहे थे, तभी तेज हवा के कारण पेड़ की भारी शाखा टूटकर उन पर गिर गई। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटी बेटियां हैं।

वहीं झज्जर और गोहाना में बारिश का असर अनाज मंडियों पर पड़ा। झज्जर में खुले में रखा गेहूं भीग गया, जबकि नीलाहेड़ी गांव में बिजली गिरने से एक टेंट हाउस गोदाम में आग लग गई और एक घर का सोलर सिस्टम भी जल गया। गोहाना में मंडी परिसर में पानी भर गया, जिससे करीब 1 लाख बैग गेहूं खराब होने की आशंका जताई जा रही है।

मंडी में करीब 30 लाख बैग गेहूं की आवक हो चुकी है, लेकिन अब तक केवल 45 प्रतिशत का ही उठान हो पाया है। किसानों और आढ़तियों ने प्रशासन से जल्द उठान तेज करने और जल निकासी की व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

तेज अंधड़ और बारिश के चलते कई इलाकों में बिजली गुल रही और जनजीवन प्रभावित हुआ। प्रशासन की टीमें राहत एवं बहाली कार्य में जुटी हुई हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.