Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत में सीएम सैनी का चुनावी दौरा, जनसभाओं में विकास कार्यों का किया जिक्र

Summer express, सोनीपत। हरियाणा में निकाय चुनावों की सरगर्मी के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को सोनीपत में चुनावी अभियान को गति दी। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत वार्ड नंबर-8 से करते हुए गांव राई में पहली जनसभा को संबोधित किया। दिनभर के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री करीब दो दर्जन छोटी-बड़ी जनसभाओं में हिस्सा लेने वाले हैं, जबकि मेयर प्रत्याशी की ओर से भी करीब 19 कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निकाय चुनावों में पार्षद और मेयर को जीताने का निर्णय जनता के हाथ में है और वही उन्हें आशीर्वाद देगी। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए दावा किया कि विधानसभा चुनाव से पहले किए गए 217 संकल्पों में से 63 पूरे किए जा चुके हैं, जबकि शेष पर तेजी से काम जारी है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा कम आय वर्ग के परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों की फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सुनिश्चित की जा रही है और युवाओं को बिना किसी सिफारिश या खर्च के करीब 2 लाख नौकरियां दी गई हैं। इसके अलावा ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ को भी लागू किया जा चुका है।

इस दौरान सीएम सैनी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली में जो स्थिति पैदा की, वैसा ही रुख हरियाणा में भी देखने को मिला है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को समर्थन दें और कमल के फूल के निशान पर वोट देकर मेयर व पार्षदों को विजयी बनाएं। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली ने भी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.