Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बूथ मजबूत होंगे तभी हल्का उत्तरी की आवाज विधानसभा तक पहुंचेगी: अक्षय शर्मा

Summer express, अमृतसर। हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत वार्ड नंबर 5 और वार्ड नंबर 10 में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन कर कार्यकर्ताओं, स्थानीय निवासियों और व्यापारी वर्ग के साथ संवाद किया। बैठकों के दौरान क्षेत्र के विकास, व्यापारियों की सुरक्षा, युवाओं की भागीदारी और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

अक्षय शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल मंचों से बातें करने से समस्याओं का समाधान नहीं होता, बल्कि मजबूत संगठन और जागरूक बूथ स्तर की टीम ही जनता की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि आज भी लोग सीवरेज, गलियों और नालियों जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग में उलझे हुए हैं, जबकि समय की जरूरत है कि युवाओं को आगे लाकर हल्का उत्तरी को तरक्की की राह पर ले जाया जाए।

उन्होंने व्यापारी वर्ग को भरोसा दिलाते हुए कहा कि व्यापारियों में डर और फिरौती का माहौल पैदा करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और कारोबार को बढ़ाने के लिए पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है।

वार्ड नंबर 10 में  इंदर की ओर से आयोजित बैठक में पप्पू महाजन, विक्रांत शौरी, गौतम राज, करण गिल, डॉ. जोगिंदर पाल, परमोद महाजन तथा जय इंदर जज्जी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वार्ड नंबर 5, कमला देवी एवेन्यू में सरबजीत कौर की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। वहीं वार्ड 5 में  विवेक विज की ओर से  बैठक का आयोजन किया गया जिसमें वीबा विज के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

बैठक के दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को भाजपा नेता अक्षय शर्मा के समक्ष रखा, जिस पर उन्होंने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

अक्षय शर्मा ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और विकास को गति देना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.