Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोलन बीएल स्कूल की छात्रा प्राची मनासी ने  97.8% के साथ प्रदेश में छठा स्थान किया हासिल

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन के बीएल स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। विद्यालय की मेधावी छात्रा प्राची मनासी ने बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर हिमाचल प्रदेश की विज्ञान संकाय में छठा स्थान प्राप्त किया है। इस शानदार प्रदर्शन से न केवल छात्रा बल्कि पूरा विद्यालय गर्व महसूस कर रहा है और परिसर में खुशी का माहौल है।

प्राची मनासी लंबे समय से इसी विद्यालय की छात्रा रही हैं और चौथी कक्षा से लगातार यहां अध्ययन कर रही हैं। खास बात यह है कि उन्होंने बिना किसी बाहरी ट्यूशन के यह सफलता हासिल की। प्राची के अनुसार उनकी उपलब्धि का मुख्य आधार नियमित पढ़ाई, अनुशासन और विषयों की गहराई से समझ है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।प्राची की इस उपलब्धि को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने एक सराहनीय निर्णय लिया है। 

स्कूल देगा फ्री आईआईटी कोचिंग

स्कूल की प्रबंध निदेशक वीणा बक्शी और प्रधानाचार्य रुचिका बक्शी ने घोषणा की है कि प्राची को आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ाने में विद्यालय हर संभव सहयोग करेगा।विद्यालय की यह पहल न केवल प्राची के लिए, बल्कि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है। यह संदेश स्पष्ट है कि मेहनत और लगन से सफलता जरूर मिलती है, और सही मार्गदर्शन मिलने पर छात्र अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तीन पुलिस अधिकारी सब इंस्पेक्टर, सात एएसआई बने

हेम राज बब्बर | जगराओंसमर न्यूजआज जगराओं पुलिस (लुधियाना रूरल) में लंबे समय से सेवा दे रहे अलग-अलग पुलिस अधिकारियों में से तीन पुलिस अधिकारियों को सब इंस्पेक्टर और सात पुलिस अधिकारियों को एएसआई प्रमोट किया गया और जगराओं एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने सभी को स्टार लगाकर यह प्रमोशन दिया। इस मौके पर सब...

डीएमसी के डॉक्टर और ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर को मिला राष्ट्रीय सम्मान

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजडीएमसी एंड हॉस्पिटल के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पीएल गौतम और ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर संदीप सिंह को मृतक अंगदान और अंग प्रत्यारोपण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है।यह सम्मान भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत...

हलका फिल्लौर के पिंड दद्दवाल में पहुंचे प्रिंसिपल प्रेम कुमार, समस्याएं भी सुनीं

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूजआम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रिंसिपल प्रेम कुमार ने आज विधानसभा हलका फिल्लौर के गांव दद्दवाल का दौरा कर ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने गांववासियों की समस्याओं और विकास संबंधी मुद्दों को गंभीरता से सुना तथा भरोसा दिलाया कि लोगों की हर जायज समस्या का समाधान...

लुधियाना में कांग्रेस की मीटिंग में हंगामा बैंस के इशारे से आशु के समर्थक भड़के

सौरभ अरोड़ा | लुधियानासमर न्यूजपंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग के अपने ही लोकसभा क्षेत्र लुधियाना में रखे प्रोग्राम में हंगामा देखने को मिला कुछ कांग्रेस समर्थक यहां एआईसीसी के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के जनरल डायर की फोटो व उस पर ‘बघेल गो बैक’ के नारे वाली टी-शर्ट पहनकर मीटिंग में शामिल हुए।इस...

किचलू नगर में धंसी करोड़ों की सड़क 20 फीट गहरा गड्ढा; सीवर लाइन टूटी

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजकिचलू नगर में दो दिन पहले सड़क धंसी तो स्थानीय लोगों ने नगर निगम को शिकायत कर दी। गड्ढा अस्थायी तौर पर भर दिया गया, लेकिन स्थायी मरम्मत नहीं हुई। नतीजा, गुरुवार सुबह सड़क का करीब 30 से 35 फीट हिस्सा भरभराकर धंस गया। करीब 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.