Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आंधी-बारिश का कहर: यूपी में 24 और बिहार में 20 की मौत, फसलों व जनजीवन को भारी नुकसान

Summer express, नई दिल्ली। सोमवार को देश के कई हिस्सों में मौसम का कहर देखने को मिला। तेज आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान हुए अलग-अलग हादसों में उत्तर प्रदेश में 24 और बिहार में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए।

खराब मौसम के चलते जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। तेज आंधी के कारण कई जगह बिजली के खंभे गिर गए और तार टूटने से सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सड़कों पर पेड़ और मलबा गिरने से यातायात भी बाधित रहा। वहीं आम, गेहूं और सब्जियों की फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

उत्तर प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। सोमवार सुबह लखनऊ समेत 50 से अधिक जिलों में अचानक मौसम बदला और घने बादलों के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया। तेज हवाओं और बारिश के बीच वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भी चेतावनी जारी की है। प्रदेश के पूर्वी से पश्चिमी हिस्सों तक तेज आंधी, मध्यम से भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। करीब 60 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 40 से अधिक जिलों में वज्रपात को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है।

बिहार में औरंगाबाद, गया, रोहतास, भोजपुर, वैशाली, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी और बगहा जिलों में मौसम की मार सबसे ज्यादा देखी गई। औरंगाबाद में वज्रपात से तीन लोगों की मौत और पांच लोग घायल हो गए। गया जिले के शेरघाटी, टिकारी और कोंच क्षेत्रों में भी पांच लोगों की जान गई। पूर्वी चंपारण में भी पांच मौतों की पुष्टि हुई है। आम और लीची समेत अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जबकि कई स्थानों पर बिजली व्यवस्था ठप है।

मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा। दिल्ली से लखनऊ आ रहा विमान, जिसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य सवार थे, खराब मौसम के कारण बीच रास्ते में फंस गया और उसे भोपाल डायवर्ट करना पड़ा। मौसम साफ होने के बाद विमान दोपहर में लखनऊ पहुंच सका।

इसके अलावा खराब मौसम और कम दृश्यता के चलते दिल्ली से आने वाली कई उड़ानों का रूट भी बदला गया। रविवार देर रात से सोमवार तड़के के बीच करीब 15 विमानों को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। बाद में मौसम सामान्य होने पर ये विमान अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।

मौसम विभाग ने दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में भी आंधी-तूफान और तेज बारिश की आशंका जताई है, जिसके मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.