Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत में एसीबी की कार्रवाई, 3 हजार की रिश्वत लेते एएलएम रंगे हाथ गिरफ्तार

Summer express, सोनीपत | एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए औद्योगिक क्षेत्र सोनीपत में तैनात सहायक लाइनमैन (एएलएम) को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को कालूपुर चुंगी क्षेत्र में योजनाबद्ध ट्रैप के दौरान पकड़ा गया।

शिकायतकर्ता ने एसीबी को दी गई शिकायत में बताया था कि वह दहिया कॉलोनी की गली नंबर-1 में चारा काटने की दुकान चलाते हैं। 10 अप्रैल को बकाया बिल का हवाला देकर उनकी दुकान का बिजली मीटर हटा दिया गया था। नया मीटर लगवाने के लिए संपर्क करने पर एएलएम जयबीर सिंह ने पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी, जो बाद में तीन हजार रुपये में तय हुई।

प्राथमिक जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद एसीबी ने कार्रवाई की योजना बनाई। आरोपी ने शिकायतकर्ता को कालूपुर चुंगी क्षेत्र में बुलाया, जहां तय संकेत के अनुसार जैसे ही उसने रिश्वत की रकम ली, एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

एसीबी ने स्पष्ट किया है कि राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। आम लोगों से अपील की गई है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी अवैध धन की मांग करता है तो इसकी तुरंत सूचना दें, ताकि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला  

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला  

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...
Summer Express - जाट धर्मशाला में चौपाई महामेले का आयोजन, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने की शिरकत

जाट धर्मशाला में चौपाई महामेले का आयोजन, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने की शिरकत

Summer express/पलवल, सुंदर कुंडू -: पलवल स्थित जाट धर्मशाला में जाट समाज विकास समिति की ओर से “चौपाई महामेला” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा  मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जबकि खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम और पूर्व विधायक दीपक मंगला  विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम...
Summer Express - पेट्रोल-डीजल महंगाई के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटर पर कार्यक्रम में पहुंचे असीम गोयल

पेट्रोल-डीजल महंगाई के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटर पर कार्यक्रम में पहुंचे असीम गोयल

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान आज एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और ईंधन संकट के बीच अनोखे अंदाज में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। पूर्व मंत्री असीम गोयल आज अपने भाई के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर पर सवार होकर...
Summer Express - फरीदाबाद में आंधी-बारिश बनी हादसे की वजह, निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से महिला समेत तीन बच्चे घायल

फरीदाबाद में आंधी-बारिश बनी हादसे की वजह, निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से महिला समेत तीन बच्चे घायल

Summer express/फरीदाबाद,अनिल मंगला -:फरीदाबाद में बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। सेक्टर-15 स्थित आजाद कॉलोनी में निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत की चौथी मंजिल की दीवार पड़ोस के दो मंजिला मकान की छत पर गिर गई। हादसे में मकान के अंदर मौजूद महिला और उसके तीन बच्चे गंभीर...
Summer Express - पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य, कहा- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य, कहा- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ

Summer express/शिमला , संजू -:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हाल ही में हुई बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और कूटनीतिक मोर्चे पर केंद्र सरकार की नीतियां प्रभावी साबित नहीं हो रही हैं, जिसका सीधा असर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.