Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर जोर, IGMC में मातृ-शिशु अस्पताल की योजना पर मंथन

Summer express/शिमला, 5 मई —: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग की एक अहम समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। बैठक के दौरान उन्होंने इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी) में एकीकृत मातृ एवं शिशु अस्पताल स्थापित करने की संभावनाओं का गहन अध्ययन करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने इस उद्देश्य के लिए सचिव आशीष सिंहमार के नेतृत्व में एक समिति गठित करने को कहा। यह समिति आईजीएमसी परिसर में उपयुक्त स्थान का चयन करेगी, ताकि अस्पताल का संचालन सुचारू और प्रभावी तरीके से किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का लक्ष्य मरीजों को एक ही स्थान पर उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।बैठक में मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेजों में नैदानिक सेवाओं को और बेहतर बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से सुझाव मांगे कि किस प्रकार मरीजों की जांच और उपचार के लिए प्रतीक्षा अवधि को न्यूनतम या शून्य किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आधुनिक मशीनों और उपकरणों की स्थापना के साथ-साथ आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति पर भी विशेष ध्यान दे रही है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि चिकित्सा,पैरामेडिकल और तकनीकी कर्मचारियों के नए पद सृजित किए जा रहे हैं, ताकि स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि इन क्षेत्रों के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।बैठक में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विशेष सचिव जितेंद्र सांजटा, आईजीएमसी की प्रधानाचार्य डॉ. सीता ठाकुर सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.