Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तमिलनाडु में सरकार गठन की हलचल तेज: कांग्रेस का विजय को समर्थन, TVK के साथ नई सरकार की तैयारी

Summer express, नई दिल्ली | तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद सरकार गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) को समर्थन देने का फैसला किया है। पार्टी का कहना है कि यह कदम राज्य में धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाने और भाजपा को सत्ता से दूर रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

मंगलवार देर रात तमिलनाडु कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की आपात बैठक आयोजित की गई, जिसमें इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक वर्चुअल माध्यम से हुई और इसमें वरिष्ठ नेताओं ने भाग लेकर विजय को समर्थन देने के पक्ष में सहमति जताई। बैठक AICC के तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडनकर की पहल पर बुलाई गई थी।

सूत्रों के अनुसार, समिति ने सर्वसम्मति से TVK प्रमुख विजय का समर्थन करने का निर्णय लिया। इससे पहले कांग्रेस ने बताया था कि विजय ने सरकार गठन के लिए पार्टी से समर्थन मांगा है। पार्टी नेतृत्व ने राज्य इकाई को स्थानीय जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए अंतिम निर्णय लेने के निर्देश दिए थे।

इस बीच, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर भी शीर्ष नेताओं की बैठक हुई, जिसमें राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि तमिलनाडु में जनादेश धर्मनिरपेक्ष सरकार के पक्ष में है और पार्टी संविधान की मूल भावना की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस किसी भी स्थिति में भाजपा को राज्य की सत्ता में आने से रोकने के लिए प्रयास करेगी। साथ ही तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (TNCC) को विजय के प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लेते समय राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों और जनता की भावनाओं को ध्यान में रखने को कहा गया है।

234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में TVK ने 108 सीटें जीती हैं, जो बहुमत के आंकड़े से कम हैं। सरकार बनाने के लिए पार्टी को 10 और विधायकों के समर्थन की जरूरत है। कांग्रेस ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि PMK को चार सीटें मिली हैं। CPI और CPI(M) ने दो-दो सीटें हासिल की हैं।

वहीं, DMK को 59 सीटें और AIADMK को 47 सीटें मिली हैं। भाजपा, DMDK और AMMK को एक-एक सीट पर जीत मिली है, जबकि VCK ने दो सीटें जीती हैं। कांग्रेस ने यह चुनाव DMK के साथ गठबंधन में लड़ा था, जबकि भाजपा AIADMK के साथ चुनावी मैदान में थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.