Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाएं बेहतर बनाने के निर्देश

Summer express, सुन्दर कुंडू , पलवल | पलवल में आगामी बृज 84 कोस परिक्रमा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में होडल के विधायक हरेंद्र सिंह ने जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के साथ परिक्रमा मार्ग का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने डाढका, सौंध, बंचारी, डकोरा, मर्रोली, खाम्बी, लिखी और हसनपुर गांवों में पहुंचकर श्रद्धालुओं के लिए की गई सुविधाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान बिजली, पेयजल, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था की स्थिति का बारीकी से आकलन किया गया। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिक्रमा मार्ग पर कहीं भी मूलभूत सुविधाओं की कमी न रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार परिक्रमा यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित और सुगम बनाना प्राथमिकता है।

विधायक ने बताया कि कुछ स्थानों पर गड्ढों और जलभराव की समस्या सामने आई है, जिसके समाधान के लिए संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बृज 84 कोस परिक्रमा 16 मई से शुरू होगी और इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

बृज 84 कोस परिक्रमा लगभग 252 किलोमीटर लंबी धार्मिक यात्रा है, जो भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन सहित विभिन्न पवित्र स्थलों को जोड़ती है। यह यात्रा उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के क्षेत्रों से होकर गुजरती है और करीब 35 से 40 दिनों तक चलती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस परिक्रमा से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

उपायुक्त डॉ. वशिष्ठ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिक्रमा मार्ग पर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए और जहां आवश्यक हो वहां नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएं। साथ ही श्रद्धालुओं के विश्राम स्थलों पर बिजली, पानी और शौचालय जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि यह आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण मार्ग है, इसलिए यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर और सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसके अलावा सड़क सौंदर्यीकरण, संकेतक बोर्ड, बैठने की व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि परिक्रमा मार्ग पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने से देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.