Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोलन नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा को झटका,पीयूष गर्ग का नामांकन रद्द

Summer express /सोलन,भूपेन्द्र -:सोलन में होने वाले नगर निगम चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। वार्ड नंबर-3 से पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार पीयूष गर्ग का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया है। यह निर्णय सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम पूनम बंसल द्वारा जांच के बाद लिया गया। नामांकन रद्द होने के चलते भाजपा अब इस वार्ड में बिना किसी उम्मीदवार के रह गई है, क्योंकि पार्टी ने कोई वैकल्पिक (कवरिंग) प्रत्याशी भी मैदान में नहीं उतारा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीयूष गर्ग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें उन पर सरकारी जमीन पर कथित अवैध निर्माण करने का आरोप लगाया गया था। शिकायत की जांच के बाद निर्वाचन अधिकारी ने उनके नामांकन को निरस्त करने का फैसला सुनाया।इस घटनाक्रम के बाद वार्ड नंबर-3 में चुनावी मुकाबला अब सीधा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी सरदार सिंह ठाकुर और निर्दलीय उम्मीदवार गौरव राजपूत के बीच माना जा रहा है। इस फैसले के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है और इसे भाजपा के लिए रणनीतिक नुकसान के रूप में देखा जा रहा है।

इसके अलावा अन्य वार्डों में भी नामांकन रद्द होने के मामले सामने आए हैं। वार्ड नंबर-8 से निर्दलीय प्रत्याशी ललित कौंडल का नामांकन अधूरा पाए जाने के कारण खारिज कर दिया गया। वहीं, वार्ड नंबर-10 से निर्दलीय उम्मीदवार विवेक डोभाल का नामांकन भी अमान्य घोषित किया गया। बताया जा रहा है कि विवेक डोभाल नगर निगम से जुड़े ठेकेदार हैं और उन्होंने ऑनलाइन टेंडर से संबंधित कुछ आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी नहीं की थीं।लगातार हो रहे इन नामांकन रद्द मामलों ने नगर निगम चुनाव के माहौल को और अधिक गर्मा दिया है, जिससे चुनावी समीकरणों में बदलाव की संभावना भी बढ़ गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.