Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर-अमृतसर धमाकों से दहशत: KLA ने ली जिम्मेदारी, पंजाब में हाई अलर्ट

Summer express ,चंडीगढ़ | पंजाब के जालंधर और अमृतसर में बीएसएफ मुख्यालयों के पास हुए दो धमाकों के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। मंगलवार रात हुए इन आईईडी विस्फोटों के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। राहत की बात यह है कि दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सूत्रों के अनुसार, प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (KLA) ने इन धमाकों की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी सामने आई है, जिसमें संगठन ने जालंधर हमले की जिम्मेदारी स्वीकार करने के साथ एक वरिष्ठ बीएसएफ अधिकारी और उनके परिवार को धमकी दी है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों ने अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

जानकारी के मुताबिक, पहला धमाका मंगलवार शाम करीब 7:57 बजे जालंधर के पीएपी चौक के पास हुआ। यहां फुटपाथ पर खड़े एक एक्टिवा स्कूटर को निशाना बनाया गया। इसके कुछ घंटे बाद रात करीब 11 बजे अमृतसर में बीएसएफ खासा कैंप के गेट नंबर 5 और 6 के बाहर दूसरा विस्फोट हुआ।

घटनाओं के बाद पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि धमाकों के पीछे के कारणों और जिम्मेदार लोगों की पहचान के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.