Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

Summer express ,नई दिल्ली | ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत को लेकर नया कानूनी विवाद खड़ा हो गया है। मेघालय सरकार ने निचली अदालत के बेल आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का रुख किया है और जमानत रद्द करने की मांग की है।

मामले में हाईकोर्ट ने सोनम रघुवंशी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई अगले सप्ताह के लिए निर्धारित की है। वहीं, सोनम को जमानत मिलने के बाद उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह समेत चार अन्य आरोपियों ने भी जमानत याचिकाएं दाखिल की हैं, जिन पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

मेघालय सरकार का तर्क है कि ईस्ट खासी हिल्स की सेशंस कोर्ट ने जमानत देते समय मामले की गंभीरता और उसके व्यापक प्रभावों को पर्याप्त महत्व नहीं दिया। सरकार का कहना है कि आरोपित को गिरफ्तारी के कारणों की जानकारी थी और इससे संबंधित दस्तावेज भी अदालत में प्रस्तुत किए गए थे।

गौरतलब है कि राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून के लिए शिलांग गया था, जहां उसकी हत्या कर दी गई। जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह, विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत को गिरफ्तार किया था।

सोनम को 27 अप्रैल को जमानत मिली थी। न्यायमूर्ति डब्ल्यू. डिएंगडोह की अदालत ने गिरफ्तारी प्रक्रिया में कथित खामियों का हवाला देते हुए यह राहत दी थी। अदालत ने टिप्पणी की थी कि सोनम को गिरफ्तारी के आधारों की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई थी।

अब इस मामले में हाईकोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जो यह तय करेगा कि सोनम की जमानत बरकरार रहेगी या उसे रद्द किया जाएगा। फिलहाल यह मामला एक बार फिर न्यायिक समीक्षा के दायरे में आ गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.