Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में सेना के जवान का बैग चोरी, संवेदनशील दस्तावेज गायब होने से सुरक्षा पर सवाल

Summer express, लुधियाना | पंजाब के लुधियाना में भारतीय सेना के एक जवान का बैग चोरी होने का मामला सामने आया है, जिसमें सेना का पहचान पत्र समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब हो गए। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, भारतीय सेना की 406 गन मिसाइल रेजिमेंट में तैनात सिपाही मनजीत सिंह पठानकोट से छुट्टी लेकर अपने साथी हवलदार किरण यादव के साथ टाटा हैरियर कार में घर जा रहे थे। रास्ते में दोनों शक्ति नगर स्थित डावर पेट्रोल पंप के पास कुछ देर आराम करने के लिए रुके।

बताया जा रहा है कि कार के शीशे हल्के खुले होने का फायदा उठाकर किसी शातिर चोर ने आगे की सीट पर रखा बैग चोरी कर लिया। बैग में नकदी, कपड़े और अन्य सामान के अलावा सेना का आई-कार्ड, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे बेहद अहम दस्तावेज मौजूद थे। चोरी हुआ आर्मी आई-कार्ड नंबर 15809210P बताया गया है।

घटना के तुरंत बाद जवान ने थाना टिब्बा पुलिस को शिकायत दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि सेना से जुड़े संवेदनशील दस्तावेज चोरी होना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मामला हो सकता था, बावजूद इसके पुलिस की ओर से तत्काल प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

सूत्रों के मुताबिक, शिकायत दर्ज होने के बाद भी करीब 17 दिनों तक मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। अब उम्मीद की जा रही है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी जांच के जरिए आरोपी तक पहुंचने का प्रयास करेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.