Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अनिल विज का ड्रीम प्रोजेक्ट तैयार,अंबाला में खुलेगी हाईटेक नाइट स्ट्रीट फूड मार्केट

Summer express/अंबाला -:अंबाला छावनी में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज  का ड्रीम प्रोजेक्ट नाइट स्ट्रीट फूड मार्केट बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है। करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई यह आधुनिक फूड मार्केट बड़े मेट्रो शहरों की तर्ज पर विकसित की गई है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से अंबाला शहर को एक नई पहचान मिलने जा रही है।

इस हाईटेक नाइट फूड मार्केट में कुल 60 दुकानें बनाई गई हैं, जहां देश के बड़े फूड ब्रांड्स अपने आउटलेट शुरू करेंगे। मार्केट को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यहां लोग दिन और रात किसी भी समय स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस प्रोजेक्ट से शहर में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे और युवाओं को व्यवसाय के बेहतर मौके मिलेंगे।

बताया जा रहा है कि मंत्री अनिल विज लंबे समय से अंबाला छावनी को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसी सोच के तहत उन्होंने बड़े शहरों जैसी नाइट स्ट्रीट फूड मार्केट का सपना देखा था, जो अब धरातल पर उतर चुका है। मार्केट का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब नगर परिषद इसे शुरू करने की तैयारियों में जुट गई है।स्थानीय निवासी इस पहल की जमकर सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इससे न केवल शहर का विकास होगा बल्कि अंबाला आने वाले लोगों को भी बेहतर खानपान की सुविधा मिलेगी। साथ ही यह स्थान परिवारों और युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।

वहीं नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार दुकानों को किराए पर देने के लिए ऑक्शन प्रक्रिया का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है और जल्द ही इसकी नीलामी की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि कोशिश रहेगी कि इस मार्केट में नामी फूड ब्रांड्स आएं ताकि लोगों को खाने की बेहतर और बड़ी वैरायटी मिल सके। आने वाले समय में यह नाइट स्ट्रीट फूड मार्केट अंबाला की नई पहचान बनने की ओर बढ़ रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.