Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

16 मई तक हिमाचल में मौसम रहेगा खराब,कई जिलों में तेज आंधी और बारिश के आसार

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम के तेवर बदले रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 16 मई तक कई क्षेत्रों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर पहाड़ी और संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को मौसम के बदलते हालात पर नजर बनाए रखने को कहा गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 12 और 13 मई को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तेज गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जबकि कुछ क्षेत्रों में हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। विभाग ने इन दो दिनों के लिए ओलावृष्टि की संभावना भी जताई है, जिससे फसलों और बागवानी को नुकसान पहुंच सकता है।वहीं 14 से 16 मई तक भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम खराब बना रहने की संभावना है। हालांकि इन दिनों ओलावृष्टि की चेतावनी नहीं दी गई है, लेकिन तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 17 मई को भी कुछ स्थानों पर मौसम खराब रह सकता है, जबकि 18 मई से मौसम साफ होने की उम्मीद है।पिछले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। सलूणी में सबसे अधिक 15.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि भरमौर, पालमपुर और गोंदला समेत अन्य इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश के कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और कई स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पाकिस्तान और आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। इसके अलावा 15 मई से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिसके चलते आने वाले दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना बनी हुई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.