Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोशल मीडिया से दूरी, मेहनत से हासिल की सफलता: सानवी मलिक ने 98.6% अंक लेकर बढ़ाया हरियाणा का मान

Summer express/यमुनानगर, परवेज खान -:यमुनानगर की होनहार छात्रा सानवी मलिक ने सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है। सानवी की इस शानदार सफलता के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और परिवार में खुशी का माहौल है। खास बात यह है कि सानवी सोशल मीडिया और मोबाइल फोन से दूरी बनाकर पढ़ाई पर पूरा फोकस करती रही हैं।

यमुनानगर की मॉडल कॉलोनी निवासी सानवी मलिक, सीक्रेट हार्ट पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। उनके पिता नीरज मलिक और मां आरती मलिक ने बताया कि सानवी बचपन से ही पढ़ाई में बेहद होनहार रही हैं। उन्होंने कहा कि कभी उन्हें बेटी को पढ़ने के लिए कहना नहीं पड़ा, बल्कि कई बार ज्यादा पढ़ाई करने से रोकना पड़ा। माता-पिता ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है, जिसने पूरे जिले का नाम रोशन किया है।सानवी की सफलता की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि उन्होंने पढ़ाई के दौरान इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसी सोशल मीडिया साइट्स से दूरी बनाए रखी। सानवी का कहना है कि मोबाइल का इस्तेमाल उन्होंने केवल जरूरत के समय ही किया।उनका मानना है कि लगातार मेहनत, अनुशासन और परिवार का सहयोग ही सफलता की असली कुंजी है।सानवी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और अपनी चाची को दिया।उन्होंने कहा कि परिवार और टीचर्स ने हर समय उनका मार्गदर्शन और हौसला बढ़ाया। पढ़ाई के अलावा सानवी की रुचि संगीत में भी है और वह भविष्य में भी इसी तरह मेहनत जारी रखना चाहती हैं।वहीं वार्ड नंबर 9 की पार्षद भावना बिट्टू और पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू ने भी सानवी को शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि सानवी की सफलता पूरे यमुनानगर और हरियाणा के लिए गर्व की बात है। इलाके के लोगों का कहना है कि सानवी शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं और हर कक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करती आई हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.