Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला नगर निगम चुनाव: मुख्यमंत्री ने जारी किया घोषणा पत्र, कांगड़ा को टूरिज्म राजधानी बनाने का किया ऐलान

Summer express/धर्मशाला, राहुल -: नगर निगम चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री आज धर्मशाला पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिला कांगड़ा के विकास को लेकर कई बड़ी घोषणाएं कीं और कहा कि कांगड़ा को प्रदेश की “टूरिज्म राजधानी” के रूप में विकसित किया जाएगा मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मशाला और कांगड़ा में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें और अधिक मजबूत करने के लिए सरकार विशेष योजनाएं लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और स्थानीय कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने नगर निगम चुनावों में जनता से विकास के नाम पर समर्थन मांगा और कहा कि सरकार शहर के आधारभूत ढांचे, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और पार्किंग जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मशाला को स्मार्ट और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने के साथ-साथ कांगड़ा की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को भी वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई जाएगी।इतना ही नहीं पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने कहा कि हिमाचल में पूर्व में रही भाजपा सरकार ने 76833 करोड रुपए का कर्ज़ प्रदेश पर छोड़ा था और जब उन्होंने सत्ता संभाली थी तो तब सिर्फ 48000 करोड़ का प्रदेश पर कर्ज था ,अगर वह चाहते तो इस कर्ज को खत्म कर सकते थे।इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.