Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

IPL मुकाबले से पहले धर्मशाला पहुंची RCB टीम, खिलाड़ियों की एक झलक पाने एयरपोर्ट पर उमड़े फैंस

Summer express/धर्मशाला/राहुल चावला:-17 मई को धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले IPL मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जाने वाले इस अहम मुकाबले से पहले RCB टीम शुक्रवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची।

टीम के एयरपोर्ट पहुंचते ही अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक और क्रिकेट फैंस वहां जुट गए। एयरपोर्ट परिसर में विराट कोहली सहित अन्य खिलाड़ियों को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह नजर आया। फैंस खिलाड़ियों के नाम के नारे लगाते और मोबाइल कैमरों में उनकी तस्वीरें कैद करते दिखाई दिए।सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एयरपोर्ट पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से कड़े इंतजाम किए गए थे। भारी सुरक्षा घेरे के बीच RCB टीम को एयरपोर्ट से सीधे धर्मशाला स्थित एक निजी होटल ले जाया गया, जहां टीम ठहरेगी।धर्मशाला में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक ओर पंजाब किंग्स घरेलू मैदान का फायदा उठाने की कोशिश करेगी, वहीं RCB जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। मैच को लेकर हिमाचल सहित बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों के धर्मशाला पहुंचने की संभावना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.