Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं जिनकी किस्मत का फैसला कल लगभग 60 हजार मतदाता करेंगे। इन शहरी निकायों में नगर निगम मंडी, नगर परिषद सुंदरनगर, नेरचौक, जोगिंद्रनगर, सरकाघाट, नगर पंचायत रिवालसर और करसोग शामिल हैं।

रिवालसर और करसोग में दो वार्ड निर्विरोध चुने गए हैं जबकि नगर निगम मंडी और नगर पंचायत करसोग में विरोध स्वरूप दो वार्डों से कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं है। इसलिए वहां कोई मतदान नहीं होगा। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि जिला भर में इन चुनावों को ईवीएम के माध्यम से करवाया जा रहा है। 61 वार्डों को 20 सेक्टर में बांटा गया है और वहां सेक्टर ऑफिसर पूरे दलबल के साथ तैनात किए गए हैं। मतदान की प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए 91 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं जिसमें सबसे ज्यादा मतदान केंद्र नगर निगम मंडी में हैं जिनकी संख्या 36 है। सभी नगर निकायों में लगभग 60 हजार मतदाता हैं जिनमें सबसे ज्यादा मतदाता नगर निगम मंडी में हैं जिनकी सुख्या 31200 है। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि नगर निगम मंडी को छोड़कर बाकी सभी 6 शहरी निकायों में मतदान के तुरंत बाद मतगणना करके परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे जबकि नगर निगम मंडी की मतगणना 31 मई को होगी। उन्होंने बताया कि मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक ही रहेगी। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का आहवान भी किया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - सुरेंद्र चौहान की सेहब  कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील, बोले- एजीएम में होगा वेतन बढ़ोतरी पर फैसला

सुरेंद्र चौहान की सेहब  कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील, बोले- एजीएम में होगा वेतन बढ़ोतरी पर फैसला

Summer express/शिमला, संजू -:शिमला में सेहब कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बढ़ते कचरे और लोगों की परेशानी को देखते हुए नगर निगम ने अब वैकल्पिक व्यवस्था लागू की है। शहर के अलग-अलग वार्डों में फोकल प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां से गाड़ियों के माध्यम से कचरा उठाया...
Summer Express - लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने माता श्री नैना देवी मंदिर में टेका माथा

लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने माता श्री नैना देवी मंदिर में टेका माथा

भाजपा की विभिन्न राज्यों में बड़ी जीत पर जताया आभार, विधिवत पूजा-अर्चना कर मां का लिया आशीर्वाद Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:लोकसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन और कई राज्यों में मिली बड़ी सफलता के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जीपी नड्डा  हिमाचल प्रदेश स्थित श्री नैना देवी मंदिर  पहुंचे। यहां...
Summer Express - 60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें...
Summer Express - आयुष विभाग विवाद में बढ़ा तनाव,दोनों अधिकारियों के बीच आरोपों की जंग तेज

आयुष विभाग विवाद में बढ़ा तनाव,दोनों अधिकारियों के बीच आरोपों की जंग तेज

Summer express/कांगड़ा, संजीव -:कांगड़ा जिले के नूरपुर में आयुष विभाग से जुड़ा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है, जहां आयुष उपमंडल अधिकारी नूरपुर ने जिला आयुष अधिकारी कांगड़ा द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है। उन्होंने जारी बयान में कहा कि...
Summer Express - हाई कोर्ट के आदेश के बाद रोहित शर्मा का नामांकन मंजूर, चमनेड़ वार्ड में बदले चुनावी समीकरण

हाई कोर्ट के आदेश के बाद रोहित शर्मा का नामांकन मंजूर, चमनेड़ वार्ड में बदले चुनावी समीकरण

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिला के पंचायत चुनाव में एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड चमनेड़ से भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोहित शर्मा उर्फ हैप्पी पहलवान का नामांकन आखिरकार मंजूर कर लिया गया है। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम हमीरपुर ने हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद अपने पहले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.