Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में सीडब्ल्यूई रेसलिंग शो का धमाल, द ग्रेट खली ने युवाओं को फिटनेस अपनाने का दिया संदेश

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक मैदान में शुक्रवार को CWE रेसलिंग का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों से आए रेसलरों ने शानदार मुकाबले पेश कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन के शुभारंभ अवसर पर डीआईजी सौम्या सांबशिवन और प्रसिद्ध रेसलर द ग्रेट खली  विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान द ग्रेट खली ने युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं, जो समाज के लिए चिंता का विषय है। इसी को ध्यान में रखते हुए CWE लगातार देशभर में ऐसे आयोजन कर युवाओं को फिटनेस और खेलों के प्रति जागरूक कर रही है।खली ने कहा कि यदि इस आयोजन को देखकर कुछ बच्चे भी प्रेरित होकर नशे से दूर रहते हैं और अपनी सेहत पर ध्यान देना शुरू करते हैं तो यह प्रयास सफल माना जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका सपना हिमाचल प्रदेश को नशा मुक्त बनाना है और इसी उद्देश्य के साथ CWE की टीम विभिन्न राज्यों में जाकर युवाओं को खेलों से जोड़ने का काम कर रही है।उन्होंने कहा कि हर युवा का WWE तक पहुंचना जरूरी नहीं है, लेकिन स्वस्थ शरीर और अनुशासित जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है। सकारात्मक सोच और नियमित व्यायाम युवाओं को गलत रास्तों से दूर रखने में मदद करते हैं। खली ने बताया कि CWE की टीम छत्तीसगढ़, झारखंड समेत कई राज्यों में कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित कर रही है।धर्मशाला में आयोजित इस प्रतियोगिता में दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, बिहार और हरियाणा सहित कई राज्यों के रेसलरों ने हिस्सा लिया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।युवाओं से अपील करते हुए द ग्रेट खली ने कहा कि मोबाइल गेम्स में समय बर्बाद करने की बजाय सुबह जल्दी उठकर मैदान में जाएं और क्रिकेट, कबड्डी जैसे खेल खेलें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और मजबूत भारत के निर्माण के लिए युवाओं का फिट रहना और नशे से दूर रहना बेहद जरूरी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.