Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ईंधन बचत से लेकर नीट  विवाद तक — करनाल में मनोहर लाल ने दिए बड़े संदेश

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा-:करनाल के कृष्णा मंदिर में आयोजित पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शनिवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर केंद्रीय ऊर्जा, शहरी एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसके प्रशिक्षित और सक्रिय कार्यकर्ता होते हैं। चुनाव के समय यही कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच मजबूत कड़ी का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ताओं को योजनाओं की पूरी जानकारी होना बेहद जरूरी है।मनोहर लाल ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को सरकार की नई योजनाओं, उपलब्धियों और जनसंपर्क के तौर-तरीकों से अवगत कराना है ताकि वे जनता के बीच जाकर सही जानकारी पहुंचा सकें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों के साथ लगातार संवाद बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है।

“वर्क फ्रॉम होम” को बताया समय की जरूरत

मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री के “ईंधन बचाओ” संदेश का समर्थन करते हुए कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में पेट्रोल और गैस की बढ़ती कीमतें चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण तेल आयात प्रभावित हो रहा है और इसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है।उन्होंने कहा कि भारत की बड़ी विदेशी मुद्रा तेल आयात पर खर्च होती है, ऐसे में जहां संभव हो वहां “वर्क फ्रॉम होम” की व्यवस्था अपनाना देशहित में जरूरी कदम हो सकता है। उन्होंने कोविड काल का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय देश ने तकनीक की ताकत को देखा और वर्चुअल कार्य प्रणाली को सफलतापूर्वक अपनाया।

हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन कार्यों के लिए कार्यालय या स्थल पर उपस्थित होना जरूरी है, उन्हें बाहर जाकर ही करना होगा। लेकिन जिन कार्यों को घर से किया जा सकता है, वहां लोगों को इस विकल्प को अपनाने की आदत डालनी चाहिए। इससे ईंधन की बचत होगी और ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।

“भारत की जनसंख्या हमारी ताकत”

जनसंख्या को लेकर पूछे गए सवाल पर मनोहर लाल ने कहा कि भारत की आबादी को अभिशाप नहीं बल्कि देश की सबसे बड़ी ताकत के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें जनसंख्या को बोझ मानती थीं, लेकिन आज यही युवा शक्ति देश के विकास की सबसे बड़ी ऊर्जा बन रही है।उन्होंने कहा कि भारत के पास दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी है और आने वाले समय में यही शक्ति देश को आर्थिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत अपनी जनसंख्या का उपयोग केवल देश निर्माण में ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी सकारात्मक योगदान देने में करेगा।

हुड्डा पर हल्के अंदाज में तंज

राजनीतिक सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा  पर हल्के अंदाज में टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जिस उम्र में आज हुड्डा हैं, उस उम्र तक पहुंचकर वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं।

 नीट विवाद पर सख्त चेतावनी

नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर पूछे गए सवाल पर मनोहर लाल ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं और सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है।उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि इस पूरे मामले में शामिल किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। सरकार निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.