Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नगर निकाय चुनाव: कांग्रेस के जीत के दावों पर भाजपा विधायक आशीष शर्मा का तंज

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर में नगर निकाय चुनावों को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। भाजपा विधायक और प्रदेश प्रवक्ता आशीष शर्मा  ने कांग्रेस पार्टी द्वारा विभिन्न नगर निकायों में जीत के दावों पर कटाक्ष करते हुए सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस ने कई स्थानों पर अपने प्रत्याशी ही मैदान में नहीं उतारे, तो अब जीत का दावा करना पूरी तरह हास्यास्पद है।

हमीरपुर के चमनेड वार्ड में भाजपा प्रत्याशी रोहित शर्मा उर्फ हैप्पी पहलवान के समर्थन में डोर-टू-डोर प्रचार के दौरान आशीष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव परिणामों को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि नगर निगम और जिला परिषद चुनावों में भाजपा उम्मीदवार बेहतर प्रदर्शन करेंगे और पार्टी प्रदेशभर में जीत का परचम लहराएगी।आशीष शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच जाकर सरकार और पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के तीनों वार्डों में भाजपा को जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा। साथ ही उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा के 60 सीटें जीतने का दावा भी दोहराया।

वहीं भाजपा प्रत्याशी रोहित शर्मा  ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान वह लगातार लोगों से संपर्क कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पानी, नालियों और अन्य स्थानीय समस्याओं के समाधान को उनकी प्राथमिकता में रखा जाएगा।रोहित शर्मा ने पूर्व जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कई नेता चुनाव जीतने के बाद जनता से दूर हो जाते हैं, लेकिन वह ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा दिवस पर पलवल में हीरक जयंती समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने बांधा समां

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। हरियाणा दिवस के अवसर पर रविवार को पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय हीरक जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह...

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज :दिन में बढ़ा तापमान, नारनौल में सबसे ठंडी रात

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है, जबकि रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि,...

ऑस्ट्रेलिया में ट्रक हादसे में करनाल के 24 वर्षीय युवक की मौत, बेटे को विदेश भेजने के लिए पिता ने बेची थी जमीन

Summer express, करनाल। बेहतर भविष्य और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने का सपना लेकर ऑस्ट्रेलिया गए हरियाणा के करनाल जिले के एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। ब्याना गांव निवासी 24 वर्षीय तुषार कंबोज की न्यू साउथ वेल्स के ह्यूम हाईवे पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर में जान चली गई।...

हरेरा पंचकूला के चेयरमैन परनीत एस. सचदेव का इस्तीफा मंजूर, 20 अक्टूबर से पद रिक्त

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (हरेरा) पंचकूला के चेयरमैन का पद रिक्त हो गया है। राज्यपाल ने चेयरमैन परनीत एस. सचदेव का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उन्होंने 21 जुलाई को अपने पद से त्यागपत्र दिया था, जिसे राज्यपाल की मंजूरी के बाद 20 अक्टूबर से प्रभावी माना गया है। इसके साथ...

राष्ट्रपति पुलिस निशान अलंकरण समारोह में बोले प्रशासक गुलाब चंद कटारिया; नशे के खिलाफ अब तक 196 केस दर्ज, 211 गिरफ्तार

Summer express/मोनिका रावत, चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि तीन नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में चंडीगढ़ ने देश में अगुवाई की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में इन कानूनों को लागू करने की प्रक्रिया शुरू हुई और प्रधानमंत्री की मौजूदगी में चंडीगढ़...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.