Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में एक महीने तक बंद रहेगा ओक ओवर-लोक भवन मार्ग, ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित

Summer express/शिमला , संजू -: शिमला में 21 मई से 20 जून तक लोगों को ट्रैफिक संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री आवास ओक ओवर के गेट नंबर-2 से लोक भवन को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग को एक महीने के लिए पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया है। इस दौरान सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

प्रशासन ने नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और यात्रा से पहले अपना रूट तय करने की सलाह दी है।यह फैसला शहर में चल रही अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट परियोजना के तहत लिया गया है। सरकार शिमला जैसे बड़े शहरों में बिजली, इंटरनेट और अन्य केबल नेटवर्क को जमीन के नीचे शिफ्ट करने की योजना पर काम कर रही है। इसी परियोजना के अंतर्गत अब ओक ओवर, गवर्नर हाउस और लोक भवन को जोड़ने वाले मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। निर्माण कार्य को सुरक्षित और सुचारू तरीके से पूरा करने के लिए सड़क को अस्थायी रूप से बंद किया गया है।

सरकार का मानना है कि अंडरग्राउंड डक्ट बनने से शहर में फैले बिजली और इंटरनेट तारों के जंजाल से राहत मिलेगी। साथ ही बार-बार सड़क खोदने की समस्या भी कम होगी, जिससे भविष्य में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर हो सकेगी। शिमला में इस योजना के तहत कई हिस्सों में पहले ही काम पूरा किया जा चुका है। सचिवालय छोटा शिमला से हाई कोर्ट तक डक्ट निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि एजी चौक से विधानसभा तक भी निर्माण कार्य जल्द शुरू होने वाला है।उपायुक्त  अनुपम कश्यप  ने संबंधित विभागों और निर्माण एजेंसियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए हैं। खासतौर पर स्कूल जाने वाले बच्चों और पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। निर्माण स्थल के आसपास बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और अन्य सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे।प्रशासन ने लोगों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि यह परियोजना शहर के भविष्य को बेहतर और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 5 राज्यों में 656 किमी नई रेल लाइनें बिछेंगी

summer express, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के पांच राज्यों में रेल नेटवर्क को मजबूत करने और व्यस्त रेल मार्गों पर ट्रेनों की आवाजाही को सुचारू बनाने के लिए 10,783 करोड़ रुपये की लागत वाली सात परियोजनाओं को मंजूरी दी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कैबिनेट के फैसलों की जानकारी...

पंजाब में मानसून पड़ा कमजोर, बढ़ने लगी गर्मी; 13 सितंबर तक बारिश के सीमित आसार

summer express , अमृतसर। पंजाब में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने के साथ ही गर्मी का असर एक बार फिर बढ़ने लगा है। हालांकि, उमस में कुछ कमी आने से लोगों को आंशिक राहत मिली है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार बुधवार को राज्य का औसत अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटे के मुकाबले 0.7 डिग्री...

फिलीपींस में यात्री फेरी में लगी भीषण आग: 5 की मौत, 87 लोग लापता

summer express , मनीला। पश्चिमी फिलीपींस के समुद्री क्षेत्र में एक यात्री फेरी में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 87 लोग लापता बताए जा रहे हैं। फिलीपींस कोस्ट गार्ड के मुताबिक, अब तक 42 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है...

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.