Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मिस्टर हिल्स किंग 2026 के थर्ड रनरअप बने सुंदरनगर के 16 वर्षीय आरव ठाकुर

Summer express/मंडी /धर्मवीर -:सुंदरनगर के 16 वर्षीय आरव ठाकुर ने मिस्टर एंड मिस हिल्स किंग एंड क्वीन 2026 में थर्ड रनरअप की पोजिशन हासिल की है। यह आयोजन बीती 18 मई को शिमला के कालीबाड़ी मंदिर के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ था जिसमें प्रदेश से गर्ल्स और बॉयज कैटेगरी में सैंकड़ों युवाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए। सुंदरनगर के आरव ठाकुर ने बॉयज कैटेगरी में थर्ड रनरअप की पोजिशन हासिल की है। 

फुटबाल की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी ले चुके हैं भाग आरव ठाकुर

आरव ने बताया कि उनकी अब तक की इस सफलता में परिवार, बड़े भाई और स्कूल के शिक्षकों का बहुत बड़ा योगदान है। सभी की तरफ से उन्हें आगे बढ़ने के लिए पूरा सहयोग मिल रहा है। खासकर बड़े भाई से उन्हें काफी अच्छा मार्गदर्शन मिल रहा है। बता दें कि आरव के बड़े भाई आर्यन ठाकुर भी फुटबाल खिलाड़ी होने के साथ-साथ मॉडलिंग की दुनिया में अपना नाम कमा रहा है। आरव ने बताया कि वह स्पोर्ट्स के साथ-साथ मॉडलिंग और एक्टिंग में आगे बढ़ने का लगातार प्रयास करेगा।आरव डीएवी स्कूल सुंदरनगर से प्लस टू की पढ़ाई कर रहा है। उसे फुटबाल, मार्शल आर्ट और लैक्रोस का भी शौक है। आरव की हाईट 6 फीट की है। इतनी छोटी सी उम्र में आरव अभी तक फुटबाल और मार्शल आर्ट का नेशनल भी खेल चुका है। मार्शल आर्ट में ब्रांज मेडल भी जीत चुका है।  इससे पहले भी आरव मिस्टर एंड मिस नॉर्दन के सेमीफाइनल में भाग ले चुका है। आरव ने युवाओं से हर नाकामी को सीख मानते हुए आगे बढ़ने का आहवान किया है।बता दें कि आरव ठाकुर के पिता राजेश ठाकुर सुंदरनगर के एक प्रसिद्ध फोटोग्राफर और माता मंजू ठाकुर गृहणी हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.