Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पांडवकालीन पंचवटी धाम पहुंचे भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी, गौसेवा कर लिया संतों का आशीर्वाद

Summer express ,सुन्दर कुंडू , पलवल। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के भतीजे एवं युवा भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी शाम पलवल स्थित ऐतिहासिक पांडवकालीन पंचवटी धाम मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित गौशाला में गौवंश को चारा खिलाकर गौसेवा की और मंदिर के महामंडलेश्वर व श्री महंत से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।

उत्कर्ष चौधरी ने पंचवटी धाम में भगवान राम और बजरंग बली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ माह के मंगलवारों को “बड़े मंगल” के रूप में विशेष महत्व प्राप्त है। उन्होंने कहा कि बड़े मंगलवार के दिन इस ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पर दर्शन करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक सोच प्राप्त होती है।

पलवल क्षेत्र में उनकी बढ़ती सक्रियता को लेकर पूछे गए सवाल पर उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने पिछले तीनों लोकसभा चुनावों में भाजपा को भारी समर्थन और आशीर्वाद दिया है। ऐसे में पार्टी और परिवार के सदस्यों की जिम्मेदारी बनती है कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरें और हर सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े रहें।

उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना और सेवा करना ही उनकी प्राथमिकता है। अपने परिवार और क्षेत्र की जनता से मिलने वाला स्नेह और आशीर्वाद ही उन्हें लगातार काम करने की ऊर्जा देता है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा और जनसेवा के माध्यम से लोगों का विश्वास बनाए रखना ही उनका उद्देश्य है।

इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही और लोगों ने उत्कर्ष चौधरी के साथ बातचीत भी की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जन्मदिन पर दीपक गर्ग ने जनसेवा को दी प्राथमिकता

मुकुल शर्मा | पंचकूला वार्ड नंबर-13 के नगर निगम पार्षद दीपक गर्ग ने अपना जन्मदिन जनसेवा और सामाजिक कार्यों को समर्पित करते हुए मनाया। इस अवसर पर सेक्टर-4 में नए जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया गया, जबकि सेक्टर-21 स्थित कम्युनिटी सेंटर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय...

पार्षद हरजीत सिंह भोलू ने 25 करोड़ के विकास कार्य कराए मंजूर, समस्याओं का किया समाधान

गुरशरण सिंह / सुरिंदर सिंह अंकुशमोहाली|समर न्यूज नगर निगम मोहाली के वार्ड नंबर-30 से दूसरी बार निर्वाचित कांग्रेस पार्षद हरजीत सिंह भोलू ने अपने वार्ड में विकास कार्यों को नई गति देते हुए करीब 25.05 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाएं नगर निगम से स्वीकृत करवाई हैं।इन विकास कार्यों में सड़कों की मरम्मत, पार्कों का सौंदर्यीकरण,...

जीएमसीएच-32 में 99 में से 64 वेंटिलेटर बंद, तिवारी ने लोकसभा में उठाया मामला

समर न्यूज | चंडीगढ़चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में कोविड महामारी के दौरान केंद्र से मिले 99 वेंटिलेटरों में से 64 के काम नहीं करने का मामला लोकसभा में उठा है।चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने केंद्र सरकार से पूछा कि बड़ी संख्या में वेंटिलेटर खराब होने की स्थिति में...

पांच साल में चंडीगढ़ में विदेशी पर्यटकों की संख्या 625 प्रतिशत बढ़ी

समर न्यूज | चंडीगढ़चंडीगढ़ ने पिछले पांच वर्षों के दौरान पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। शहर में विदेशी पर्यटकों की संख्या में 625 प्रतिशत और घरेलू पर्यटकों की संख्या में करीब 417 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की...

चंडीगढ़ में ओवरलोड स्कूल बस में दरवाजा खुला मिलने पर मानवाधिकार आयोग सख्त

समर न्यूज | चंडीगढ़चंडीगढ़ में स्कूली बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी गंभीर लापरवाही के मामले में पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। शिकायत के अनुसार, एक स्कूल बस में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा था और बस का दरवाजा भी खुला हुआ था। बस में कंडक्टर के मौजूद...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.