Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर 11 नाबालिग बच्चे रेस्क्यू, बाल मजदूरी रैकेट का खुलासा

Summer expres, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर करमभूमि एक्सप्रेस से 11 नाबालिग बच्चों को मजदूरी के लिए ले जाने का मामला सामने आया है। समय रहते मिली गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए चाइल्डलाइन, आरपीएफ और जीआरपी की टीमों ने सभी बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। बच्चों में एक लड़की भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार जस्ट राईट फॉर चिल्ड्रन अलायंस को उनके टोल फ्री नंबर 18001027222 पर सूचना मिली थी कि कुछ नाबालिग बच्चों को ट्रेन के जरिए काम करवाने के लिए दूसरे राज्यों में ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही संबंधित एजेंसियों की संयुक्त टीम गठित की गई और अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर करमभूमि एक्सप्रेस में विशेष जांच अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान टीम ने 11 बच्चों को संदिग्ध परिस्थितियों में यात्रा करते हुए पाया। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे बिहार के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले हैं और उन्हें पंजाब के लुधियाना सहित अन्य शहरों में फैक्ट्रियों में काम कराने के लिए ले जाया जा रहा था। कुछ बच्चों को अंबाला में भी अलग-अलग स्थानों पर मजदूरी के लिए भेजने की तैयारी थी।

रेस्क्यू अभियान के बाद सभी बच्चों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। प्रशासन की ओर से बच्चों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है, ताकि उन्हें जल्द उनके परिवारों तक पहुंचाया जा सके। मामले में मानव तस्करी और बाल मजदूरी से जुड़े पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

जिला युवा विकास संगठन से जुड़े अजय तिवारी ने बताया कि बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया है और संबंधित विभागों की मदद से आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं स्टेट क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.