Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, MCX और Comex दोनों बाजारों में नरमी

Summer express, नई दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। घरेलू वायदा बाजार MCX से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार Comex तक दोनों कीमती धातुओं के भाव दबाव में दिखाई दिए।

एमसीएक्स (MCX) पर खबर लिखे जाने तक सोने का वायदा भाव करीब 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,59,162 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। वहीं चांदी की कीमत में भी कमजोरी देखने को मिली और इसका वायदा भाव 0.20 प्रतिशत फिसलकर 2,74,340 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो कॉमैक्स (Comex) पर सोना 4,544.20 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर खुला। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में इसका क्लोजिंग प्राइस 4,542.50 डॉलर प्रति औंस रहा था। हालांकि शुरुआती कारोबार के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा।

वहीं चांदी के वैश्विक वायदा भाव में भी कमजोरी दर्ज की गई। कॉमैक्स पर चांदी 77.01 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर खुली, जबकि पिछला बंद भाव 76.73 डॉलर प्रति औंस था। कारोबार के दौरान इसमें गिरावट देखी गई और खबर लिखे जाने तक यह करीब 0.39 डॉलर टूटकर 76.34 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक आर्थिक संकेतों, डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की सतर्क रणनीति के चलते सोने-चांदी की कीमतों में नरमी बनी हुई है। आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख और अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों का असर कीमती धातुओं की चाल पर देखने को मिल सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.