Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

होंडुरास में दो अलग-अलग हमलों में 25 लोगों की मौत, 6 पुलिसकर्मी भी शामिल

Summer express, होंडुरास  | होंडुरास के तटीय क्षेत्रों में हुए दो अलग-अलग सशस्त्र हमलों ने पूरे देश को झकझोर दिया। बंदूकधारियों द्वारा किए गए इन हमलों में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें छह पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। अधिकारियों ने घटनाओं की पुष्टि करते हुए बड़े स्तर पर जांच और सुरक्षा अभियान शुरू कर दिया है।

लोक अभियोजक कार्यालय के प्रवक्ता यूरी मोरा के अनुसार पहला हमला उत्तरी होंडुरास के ट्रूजिलो नगर पालिका स्थित एक बागान में हुआ। यहां अज्ञात हमलावरों ने मजदूरों पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं, जिसमें कम से कम 19 श्रमिकों की मौत हो गई। यह इलाका प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध माना जाता है और लंबे समय से भूमि विवादों तथा कृषि संघर्षों का केंद्र बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में पर्यावरण और भूमि अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय कई कार्यकर्ताओं को पहले भी धमकियां मिल चुकी थीं। अंतर-अमेरिकी मानवाधिकार आयोग ने ऐसे कुछ कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर पहले एहतियाती कदम उठाने की सिफारिश भी की थी।

दूसरी घटना ग्वाटेमाला सीमा के नजदीक कॉर्टेस विभाग के ओमोआ नगर पालिका में हुई। यहां हमलावरों ने पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस हमले में एक वरिष्ठ अधिकारी समेत छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक टीम गिरोह विरोधी अभियान के तहत तैनात थी और राजधानी तेगुसिगल्पा से ओमोआ जाते समय उन पर घात लगाकर हमला किया गया।

राष्ट्रीय पुलिस के प्रवक्ता एडगार्डो बाराहोना ने बताया कि ट्रूजिलो हमले में मृतकों की सही संख्या की पुष्टि करना चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि कई परिजन अपने रिश्तेदारों के शव घटनास्थल से ले गए। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है।

होंडुरास के सुरक्षा मंत्रालय ने कहा है कि राष्ट्रीय पुलिस और सशस्त्र बल प्रभावित क्षेत्रों में संयुक्त अभियान चलाएंगे। साथ ही दोनों हमलों के पीछे शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए विशेष जांच टीमें गठित की गई हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.