Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कॉकरोच’ के ख़ौफ़ से डरी  केंद्र सरकार बोले कुलदीप राठौर,अहंकार और ओवर कॉन्फिडेंस में डूबी भाजपा

​Summer express/शिमला, संजू -: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ अभियान और भारतीय जनता पार्टी के नेताओ  द्वारा अपने नेताओं के खिलाफ दिए गए बयान और  भीतर मचे आंतरिक घमासान को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र सरकार व प्रदेश भाजपा संगठन पर बड़ा हमला बोला है। राठौर ने इसे युवाओं का मौजूदा व्यवस्था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक बड़ा जनाक्रोश करार दिया है।

कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने सोशल मीडिया पर चल रहे इस ट्रेंड को युवाओं की मजबूरी और गुस्से की अभिव्यक्ति बताया है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के पास अपनी बात रखने के लिए कोई दूसरा मंच नहीं बचा था, जिसके कारण उन्होंने इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का सहारा लिया है। इस अभियान से जुड़े सोशल मीडिया हैंडल को बंद  किए जाने पर राठौर ने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि केंद्र सरकार इस युवा एकजुटता से पूरी तरह डरी हुई है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि  युवाओं की इस प्रतिक्रिया के आने वाले समय में बेहद गंभीर और दूरगामी राजनीतिक परिणाम होंगे। यह आक्रोश बेरोजगारी और पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी नीतियों का नतीजा है।

नेपाल के हालिया घटनाक्रम का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि आज के युग में सोशल मीडिया की भूमिका निर्णायक है और पड़ोसी देश में जो हुआ, उसका प्रभाव भारतीय युवाओं पर भी साफ दिख रहा है। राहुल गांधी लगातार इन मुद्दों को उठा रहे हैं, जिसका असर अब जमीन पर दिख रहा है। इसके साथ ही कुलदीप राठौर ने  पूर्व भाजपा मंत्री के एक हालिया बयान का हवाला देते हुए  भाजपा के भीतर चल रही गुटबाजी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा इस वक्त अत्यधिक आत्मविश्वास  का शिकार है और उन्हें गलतफहमी है कि सत्ता उन्हें मिलने वाली है।राठौर ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के भीतर मुख्यमंत्री के नेतृत्व को लेकर जो खींचतान और अंतर्कलह चल रही है, वह अब पूरी तरह से जगजाहिर हो चुकी है।

​भाजपा की इसी आपसी लड़ाई और कमजोर प्रदर्शन का नतीजा है कि हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतरीन और बेहद शानदार रहा है।कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2029 के आम चुनावों से पहले देश को जानबूझकर गैर-जरूरी मुद्दों में उलझाकर धर्म, जाति और लिंग के नाम पर बांटने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज मीडिया से लेकर चुनाव आयोग जैसी स्वतंत्र संस्थाओं को प्रभावित किया जा रहा है और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। लेकिन अब युवाओं को दबाने के प्रयास की इंतहा हो चुकी है, और आने वाले समय में देश की राजनीति करवट लेने वाली है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.