Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिट्टू मर्डर केस: पुलिस एनकाउंटर में दबोचे गए आरोपी भाई, पैर में लगी गोली

Summer express, सोनीपत। गांव भटगांव के पास युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे दो सगे भाइयों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और आरोपियों के बीच हुई फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपियों को खानपुर स्थित भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या की वजह पुरानी रंजिश थी।

जानकारी के अनुसार गांव भटगांव निवासी नवीन ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका भाई बिट्टू (26) अपने साथी सागर के साथ फैक्टरी से बाइक पर गांव लौट रहा था। जब दोनों लुहारी टिब्बा रोड के पास पहुंचे तो गांव के मोहित और उसके भाई प्रिंस बाइक पर वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने पहले बिट्टू और सागर की आंखों में मिर्च पाउडर फेंका और फिर बिट्टू पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली बिट्टू के हाथ और सिर में लगी। हमले के दौरान सागर किसी तरह मौके से जान बचाकर भाग निकला।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि गंभीर रूप से घायल बिट्टू को खानपुर स्थित भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन किया था। रविवार सुबह सीआईए-1 प्रभारी राजीव की टीम को सूचना मिली कि आरोपी गांव जाजी पावर हाउस के पास से गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी।

पुलिस टीम ने जब दोनों आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपियों की ओर से करीब तीन राउंड फायर किए गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपी सगे भाई मोहित और प्रिंस पैर में गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया।

डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा सामने आया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.