Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी हवाओं और बूंदाबांदी से मिली राहत

Summer express, हिसार। हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। प्रदेश के कई जिलों में धूल भरी तेज हवाएं चलीं, जबकि एनसीआर क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव के कारण प्रदेश के विभिन्न शहरों में तापमान में एक से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से कुछ राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार को सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल समेत कई जिलों में तेज गति से धूल भरी हवाएं चलीं। मेवात जिले में 1.5 एमएम बारिश भी दर्ज की गई। हवाओं की दिशा बदलने के कारण दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट देखने को मिली।

हालांकि मौसम में राहत ज्यादा दिन कायम रहने वाली नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक 25 से 27 मई तक प्रदेश में एक बार फिर भीषण गर्मी और लू का असर बढ़ सकता है। इसके बाद 28 मई की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके चलते 29 और 30 मई को हरियाणा और एनसीआर दिल्ली में तेज हवाएं, आंधी-अंधड़ और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके अलावा 2 जून को भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश का मौसम लगातार परिवर्तनशील बना रहेगा। तेज हवाओं और हल्की बारिश के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

प्रदेश में शनिवार को रोहतक सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद सिरसा में 44 डिग्री, हिसार में 42.4 डिग्री, जींद में 42.1 डिग्री, मेवात में 41.9 डिग्री, गुरुग्राम में 41.5 डिग्री और अंबाला में 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.