Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूंह में अवैध बीयर तस्करी का बड़ा खुलासा, 30 लाख की खेप जब्त

Summer express, नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सदर थाना पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पास कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से करीब 30 लाख रुपये कीमत की अवैध बीयर बरामद की है। पुलिस ने मौके से कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मामले में आबकारी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी जयसिंहपुर की टीम नूंह-होडल रोड पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे फ्लाईओवर के नीचे गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक बंद बॉडी कंटेनर में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर राजस्थान की ओर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने नूंह-होडल रोड स्थित पैप्सी प्लांट के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।

कुछ देर बाद संदिग्ध कंटेनर मौके पर पहुंचा। पुलिस की नाकाबंदी देखकर चालक ने करीब 20 से 25 मीटर पहले ही वाहन रोक दिया और भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान आसिफ पुत्र आस मोहम्मद निवासी गांव कोटला, थाना आकेड़ा जिला नूंह के रूप में हुई।

पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में बीयर की खेप बरामद हुई। जांच के दौरान कंटेनर से टुबर्ग ब्रांड की 513 पेटियां, जिनमें 12,312 कैन थीं, जबकि थंडर बोल्ट ब्रांड की 140 पेटियां, जिनमें 3,360 कैन मिलीं। इस तरह कुल 653 पेटियां और 15,672 बीयर कैन बरामद की गईं।

पुलिस जांच में आरोपी बीयर से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। आरोपी ने पुलिस को आरएन इंटरप्राइजेज और शिवम लॉजिस्टिक के नाम से दवाइयों से जुड़े कुछ बिल दिखाए, लेकिन पुलिस इन्हें संदिग्ध और फर्जी दस्तावेज मानकर जांच कर रही है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बीयर की यह खेप अवैध रूप से राजस्थान ले जाई जा रही थी। पुलिस अब इस पूरे तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाई गई थी, इसकी सप्लाई कहां होनी थी और इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.