Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुबह फैसले, शाम को यू-टर्न लेती है सुक्खू सरकार : देवेंद्र भुट्टो

Summer express,राकेश , ऊना। पंचायती राज चुनावों के बीच प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। कुटलैहड़ से भाजपा के पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के महिलाओं को 1500 रुपये देने वाले चुनावी वादे को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता को गुमराह करने का काम कर रही है और बड़े-बड़े वादे करके बाद में अपने फैसलों से पीछे हट जाती है।

देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले प्रदेश की सभी महिलाओं को 1500 रुपये देने की बात कर रहे थे, लेकिन अब इसे दो लाख रुपये सालाना आय सीमा से जोड़ दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चुनावी वादों को लगातार बदल रही है और जनता को भ्रमित कर रही है।

पूर्व विधायक ने सुक्खू सरकार को “फैसले लेकर पलटने वाली सरकार” बताते हुए कहा कि यह सरकार सुबह कोई घोषणा करती है और शाम तक उससे पीछे हट जाती है। उन्होंने कहा कि जिन सरकारों के पास धरातल पर काम करने के लिए कुछ नहीं होता, वही इस तरह के बड़े-बड़े वादे करती हैं।

भुट्टो ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के जरूरतमंद लोगों के लिए हिमकेयर योजना शुरू की थी, जिससे गरीब और असहाय लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार की नीतियों के कारण हिमकेयर योजना प्रभावित हुई और इसके चलते प्रदेश में कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

उन्होंने दावा किया कि हिमकेयर योजना बंद होने जैसी स्थिति के कारण प्रदेश में कई लोगों की जान तक चली गई, जिसकी जिम्मेदारी सुक्खू सरकार पर है। इसके अलावा भुट्टो ने प्रदेश में सैकड़ों शिक्षण संस्थान बंद किए जाने का मुद्दा भी उठाया और कहा कि सरकार की नीतियों से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है। भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश की जनता अब कांग्रेस सरकार की कार्यशैली को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.