Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चुनाव ड्यूटी में भोजन बनाने के आदेश पर भड़कीं आंगनबाड़ी वर्कर, देहरा में जोरदार प्रदर्शन

Summer express, कांगड़ा। पंचायती राज चुनावों के दौरान पोलिंग पार्टियों के लिए भोजन तैयार करने की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और हेल्परों को सौंपे जाने के प्रशासनिक आदेश का विरोध तेज हो गया है। इस फैसले के खिलाफ आंगनबाड़ी वर्कर-हेल्पर यूनियन (सीटू संबद्ध) ने देहरा में प्रदर्शन कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी महिला कर्मियों ने आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग उठाई।

देहरा में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और हेल्पर एसडीएम कार्यालय के बाहर एकत्रित हुईं। प्रदर्शन के बाद यूनियन प्रतिनिधियों ने एसडीएम कुलवंत सिंह पोटन को ज्ञापन सौंपा। यूनियन की जसवां-परागपुर अध्यक्ष संजना ठाकुर ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मियों पर पहले से ही विभागीय कार्यों का अत्यधिक दबाव है। ऐसे में उन पर जबरन खाना बनाने और परोसने जैसी अतिरिक्त जिम्मेदारियां थोपना पूरी तरह अनुचित है।

यूनियन नेताओं का कहना है कि चुनावी स्टाफ मतदान से एक दिन पहले ही पोलिंग बूथों पर पहुंच जाता है और अधिकांश पोलिंग पार्टियों में पुरुष कर्मचारी शामिल होते हैं। ऐसे में महिला आंगनबाड़ी कर्मियों को देर रात तक बूथों पर रुककर भोजन व्यवस्था संभालनी पड़ेगी, जिससे उनकी सुरक्षा और सम्मान को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। खासकर दूरदराज और सुनसान क्षेत्रों में रात के समय उनकी सुरक्षित घर वापसी बड़ी चिंता का विषय है।

पालमपुर में सीटू के जिला प्रधान केवल कुमार, जिला सचिव रविंद्र कुमार और जिला वित्त सचिव अशोक कटोच ने भी इस फैसले की कड़ी आलोचना की। सीटू नेताओं ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन और रिटर्निंग अधिकारियों ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के स्पष्ट दिशा-निर्देशों की अनदेखी की है। इन निर्देशों में साफ कहा गया है कि आंगनबाड़ी कर्मियों से उनके नियमित कार्यों के अलावा चुनाव या सर्वेक्षण जैसे अतिरिक्त कार्य नहीं करवाए जा सकते।

यूनियन नेताओं ने बताया कि इस महिला विरोधी फैसले के खिलाफ प्रदेशभर के जिलाधीशों को ज्ञापन सौंपे गए थे। उनका कहना है कि शिमला में आदेश वापस ले लिया गया, लेकिन अन्य जिलों में अब तक इसे लागू रखा गया है। यूनियन ने मांग की है कि शिमला की तर्ज पर सभी जिलों में आंगनबाड़ी कर्मियों की चुनाव ड्यूटी रद्द कर भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी पंचायत सचिवों को सौंपी जाए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.