Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अम्बोटा जिला परिषद वार्ड में भाजपा एकजुट, पवन लम्बरदार की जीत का दावा

Summer express/ऊना, राकेश -:गगरेट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला अम्बोटा जिला परिषद वार्ड इस बार चुनावी दृष्टि से काफी चर्चाओं में बना हुआ है।भारतीय जनता पार्टी ने यहां अनुभवी नेता पवन लम्बरदार को समर्थित प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा है। करीब 50 वर्षों के राजनीतिक अनुभव के साथ पवन लम्बरदार लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं और घर-घर जाकर लोगों से समर्थन मांग रहे हैं।

पार्टी नेताओं का मानना है कि लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण पवन लम्बरदार की क्षेत्र में मजबूत पहचान और विश्वसनीयता है, जिसका सीधा लाभ चुनाव में मिलने वाला है। भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कुमार और महामंत्री अतुल शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पार्टी ने पूरी रणनीति के तहत प्रत्याशी में बदलाव किया है और इसका चुनावी परिणाम पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।उन्होंने कहा कि पवन लम्बरदार का अनुभव और विभिन्न नेताओं के साथ लंबे समय तक काम करने की क्षमता उन्हें अन्य प्रत्याशियों से अलग बनाती है। पार्टी पदाधिकारियों ने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट होकर चुनाव प्रचार में जुटे हैं और अम्बोटा वार्ड में भारी मतों से जीत दर्ज की जाएगी।वहीं, पार्टी में अंदरूनी गुटबाजी और संभावित भीतरघात के सवाल पर भाजपा नेताओं ने साफ तौर पर इनकार किया। उनका कहना है कि संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहा है और सभी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने में लगे हुए हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.