हरियाणा में एआई से होगी एमडीआर-टीबी की पहचान, करनाल-रोहतक में शुरू होगा ट्रायल

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में टीबी के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तकनीक का दायरा बढ़ाने जा रहा है। राज्य में जल्द ही मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट टीबी (एमडीआर-टीबी) की जांच एआई के जरिए की जाएगी। इसके लिए करनाल और रोहतक की लैब में ट्रायल शुरू करने की तैयारी की जा रही है। विभाग का मानना है कि इस तकनीक से जांच प्रक्रिया पहले के मुकाबले अधिक तेज और सटीक होगी, जिससे मरीजों का इलाज समय रहते शुरू किया जा सकेगा।

एमडीआर-टीबी टीबी का गंभीर रूप होता है, जिसमें बैक्टीरिया इलाज में इस्तेमाल होने वाली प्रमुख दवाओं के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर लेते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यह स्थिति अधिकतर तब पैदा होती है जब मरीज इलाज बीच में छोड़ देते हैं या दवाओं का नियमित सेवन नहीं करते। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से भी यह संक्रमण फैल सकता है। वर्तमान में इसकी जांच माइक्रोबायोलॉजिस्ट द्वारा मैन्युअल तरीके से की जाती है, जिसमें मानवीय त्रुटियों की संभावना बनी रहती है।

स्टेट टीबी ऑफिसर डॉ. राजेश राजू ने बताया कि ट्रायल के दौरान माइक्रोबायोलॉजिस्ट और एआई दोनों अलग-अलग रिपोर्ट तैयार करेंगे। इसके बाद दोनों की सटीकता का मूल्यांकन किया जाएगा। यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो एआई तकनीक माइक्रोबायोलॉजिस्ट की मदद करेगी और रिपोर्ट सीधे निक्षय पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इससे मरीजों की रिपोर्ट जल्द मिलेगी और समय पर इलाज शुरू होने से संक्रमण फैलने की आशंका भी कम होगी।

स्वास्थ्य विभाग पहले से ही राज्य में टीबी नियंत्रण अभियान के तहत तीन एआई आधारित टूल का इस्तेमाल कर रहा है। इनमें मरीज की खांसी और लक्षणों के आधार पर संभावित टीबी मरीजों की पहचान करने वाला मोबाइल एप, हाई रिस्क क्षेत्रों की पहचान करने वाला जियोस्पेशियल टूल और गंभीर स्थिति वाले मरीजों की निगरानी करने वाली प्रणाली शामिल है। विभाग का दावा है कि इन तकनीकों की मदद से हजारों हाई रिस्क मरीजों और गांवों की पहचान की जा चुकी है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि एआई तकनीक के इस्तेमाल से हरियाणा में टीबी उन्मूलन अभियान को नई गति मिलेगी और मरीजों को अधिक बेहतर व समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.