Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में हरियाली बढ़ाने की तैयारी, वन विभाग तैयार कर रहा 6 लाख पौधे

Summer express, सुन्दर कुंडू, पलवल। जिले में हरित क्षेत्र बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने के लिए वन विभाग ने बड़े स्तर पर पौधारोपण की तैयारी शुरू कर दी है। आगामी मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए पलवल जिले की विभिन्न नर्सरियों में करीब 6 लाख पौधे तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें अलग-अलग सरकारी योजनाओं के तहत वितरित और रोपित किया जाएगा।

वन दरोगा बलजीत सिंह ने बताया कि पलवल रेंज के अंतर्गत पलवल और मिंडकौला में नर्सरियां विकसित की गई हैं, जबकि होडल रेंज में होडल, हसनपुर, भिडूकी और बहीन में पौधे तैयार किए जा रहे हैं। इन नर्सरियों में जामुन, नीम, शीशम, पीपल, बरगद, कचनार, अमलतास, पिलकन, करी पत्ता और गुड़हल समेत कई प्रजातियों के पौधे उगाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वन विभाग की ओर से “एक पेड़ मां के नाम”, पौधागिरी अभियान, जल शक्ति अभियान और फ्री सप्लाई स्कीम जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। पौधागिरी अभियान के तहत सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को निशुल्क पौधे दिए जाते हैं, जबकि जल शक्ति अभियान में ग्राम पंचायतों को पौधे उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके अलावा आम नागरिकों को आधार कार्ड के माध्यम से दो-दो पौधे मुफ्त वितरित किए जाते हैं।

वन विभाग के अनुसार इन योजनाओं के तहत बड़े स्तर पर पौधारोपण कर जिले में हरित क्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है। विभाग के प्रयासों से अब तक करीब 100 हेक्टेयर भूमि को ग्रीन जोन के रूप में विकसित किया जा चुका है।

बलजीत सिंह ने कहा कि हरियाणा वन विभाग द्वारा जिले को दिए गए पौधारोपण लक्ष्यों को पूरी गंभीरता से पूरा किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी नियमित देखभाल भी करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.