Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ब्रेकअप से बौखलाए युवक ने गर्लफ्रेंड के घर फेंके केरोसिन बम, CCTV में कैद हुई वारदात

Summer express, नई दिल्ली। तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां प्रेम संबंध टूटने से नाराज युवक ने युवती के घर पर कथित तौर पर केरोसिन बम फेंककर हमला कर दिया। इस हमले से घर के बरामदे में आग लग गई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि समय रहते स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पूरी घटना घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान कार्तिक उर्फ मारियप्पन के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी और युवती के बीच पहले दोस्ती थी, लेकिन युवती को जब पता चला कि युवक पर हत्या समेत करीब 31 आपराधिक मामले दर्ज हैं, तो उसने उससे बातचीत बंद कर दी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने युवती को धमकाना शुरू कर दिया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम आरोपी अपने तीन साथियों के साथ बाइक पर उसके घर पहुंचा और वहां दो केरोसिन बम फेंके। हमले के दौरान परिवार का कोई सदस्य घर के बाहर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। हालांकि बरामदे में आग लगने से लोगों में दहशत फैल गई।

घटना के दौरान युवती के पिता ने आरोपी को पहचान लिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उसके साथ मौजूद अन्य युवकों की तलाश में जुटी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, CCTV फुटेज को भी जांच में शामिल किया गया है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

10 महीने के मानदेय को 12 महीनों में बांटने के फैसले पर भड़की मिड डे मील वर्करज यूनियन, हमीरपुर में निकाली रैली

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश मिड डे मील वर्करज यूनियन (संबंधित सीटू) ने अपनी मांगों को लेकर हमीरपुर में गांधी चौक से प्रारंभिक शिक्षा निदेशक कार्यालय तक रैली निकाली। इस दौरान यूनियन ने निदेशक को ज्ञापन सौंपकर विभाग की ओर से 24 सितंबर 2026 को जारी उस अधिसूचना को वापस लेने की मांग की, जिसमें...

कांग्रेस की राजनीति पर जनता लगाएगी विराम, भाजपा का आईटी सेल बूथ स्तर तक खोलेगा मोर्चा : डॉ. बिंदल

Summer express/ऊना-:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र को खतरे में बताकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि कांग्रेस की राजनीतिक जमीन लगातार खिसक रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस के लिए विपक्ष की कुर्सी बचाना...

बिलासपुर में मंगलवार से शुरू होगी पुलिस भर्ती,5637 अभ्यर्थी दिखाएंगे दमखम

Summer express/बिलासपुर/सुभाष -:जिला बिलासपुर के लुहणू मैदान में मंगलवार से पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। चार दिनों तक चलने वाली इस भर्ती में जिलेभर के 5637 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे।भर्ती को लेकर पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।अभ्यर्थियों की सुविधा और भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने...

हिसार में होटल की छत से कूदा मालिक, मोबाइल चोरी के आरोप को लेकर हुआ था विवाद

Summer express, हिसार। शहर के व्यस्त डाबड़ा चौक स्थित एक होटल में रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मोबाइल चोरी के आरोप को लेकर हुए विवाद के बीच होटल मालिक दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया। हादसे में होटल मालिक सचिन (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके हाथ, पैर और सिर में...

पटियाला के सेचरी एन्क्लेव में महिला से चेन झपटमारी, बाइक सवार दो आरोपी फरार

Summer express,पटियाला । पटियाला में झपटमारों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला शहर के सेचरी एन्क्लेव से सामने आया है, जहां मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने घर के बाहर एक महिला को निशाना बनाते हुए उसके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। वारदात घर के ठीक सामने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.