Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पूरे शिमला शहर में बिखरेगा ग्रीष्मोत्सव का रंग…खेल, संस्कृति, साहित्य और सामाजिक सरोकारों का बनेगा महाकुंभ

Summer express/शिमला, संजू -: शिमला की पहचान बन चुका अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव-2026 इस बार नए तेवर, व्यापक स्वरूप और जनभागीदारी के बड़े विजन के साथ नजर आएगा। अब तक रिज मैदान की सांस्कृतिक शामों तक सीमित रहने वाला यह प्रतिष्ठित उत्सव इस बार स्कूलों, खेल मैदानों, साहित्यिक मंचों और शहर के अलग-अलग हिस्सों तक अपनी पहुंच बनाएगा। मंगलवार को पत्रकार वार्ता में शिमला के डीसी अनुपम कश्यप ने बताया कि पंचायती राज चुनावों और प्रशासनिक व्यस्तताओं के चलते ग्रीष्मोत्सव की तिथियों में बदलाव किया गया है। अब इसका आयोजन 8 से 12 जून तक होगा। उन्होंने कहा कि इस बार प्रशासन का लक्ष्य ग्रीष्मोत्सव को “जन सहभागिता उत्सव” के रूप में स्थापित करना है, ताकि समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। फेस्टिवल के दौरान शिमला की सात पहाड़ों का दीदार हेलीकॉप्टर से किया जा सकेगा।

शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि इस बार पहली दफा 50 स्कूलों के विद्यार्थियों को ग्रीष्मोत्सव से जोड़ा जाएगा। चार जोन में विभाजित स्कूलों के बीच हिंदी और अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता “श्यामला मंथन” आयोजित होगी, जिसका उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता, सकारात्मक सोच और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना है। विजेताओं के लिए 51 हजार, 31 हजार और 21 हजार रुपये के पुरस्कार तथा रनिंग ट्रॉफी रखी गई है। महिला स्वयं सहायता समूहों को भी “शिमला स्वाद महोत्सव” के जरिए नया मंच मिलेगा। छह स्टॉलों पर स्थानीय व्यंजन और पहाड़ी स्वाद आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वहीं “एंटी-चिट्टा इंटर डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल चैंपियनशिप” में प्रदेश के 12 जिलों की टीमें संजौली में मुकाबला करेंगी। विजेता टीम को एक लाख रुपये और उपविजेता को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। प्रशासन इसे युवाओं को नशे से दूर रखने के संदेश से जोड़ रहा है।

ग्रीष्मोत्सव में फिल्म फेस्टिवल भी होगा, जिसमें सामाजिक मुद्दों, खासकर चिट्टे और नशे के खिलाफ बनी लघु फिल्मों को मंच मिलेगा। विजेता फिल्म को एक लाख रुपये, द्वितीय को 75 हजार और तृतीय को 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। चयनित फिल्मों को भविष्य में स्कूलों में दिखाने की योजना भी है।उत्सव में “माय चैंपियन डॉग शो”, फ्लावर शो, “हेल्दी बेबी शो– माय चाइल्ड, माय प्राइड”, “वॉयस ऑफ माउंटेन्स” अंतरराष्ट्रीय गायन प्रतियोगिता और पहली बार हेलीकॉप्टर जॉय राइड का रोमांच भी शामिल होगा। डीसी अनुपम कश्यप ने बताया कि इस बार कार्यक्रम केवल रिज मैदान तक सीमित नहीं रहेंगे। रिज, रिपोर्टिंग रूम के सामने और खेल परिसर प्रांगण में अलग-अलग मंच सजेंगे। तिब्बती समुदाय का पारंपरिक “छम नृत्य”, धर्मशाला की टीआईपीए टीम की प्रस्तुति, पांच दिवसीय रंगमंच आयोजन, साहित्यिक गोष्ठियां, फैशन शो, जुम्बा, मलखंभ प्रदर्शन और “रंगों की दुनिया” आर्ट फेस्टिवल भी ग्रीष्मोत्सव को बहुरंगी आयाम देंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Trending

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी

एजेंसी। | देहरादून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन का जश्न देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके साथ काफी समय बिताया।इस दौरान बच्चों का स्नेह और उत्साह देखकर मुख्यमंत्री भावुक हो गए। बच्चों से...

उत्तर प्रदेश में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती आवेदन प्रक्रिया शुरू, दिसंबर में होगी परीक्षा

सहायक अध्यापक के 12,405 और पीजीटी के 2,607 पदएजेंसी | लखनऊउत्तर प्रदेश में सरकारी और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने सहायक अध्यापक और प्रवक्ता संवर्ग यानी पीजीटी के कुल 15,012 पदों पर...

सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला में पहली बार हुआ किडनी का सफल ट्रांसप्लांट ऑपरेशन

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब के सरकारी चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), पटियाला में पहली बार किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया है। इसके साथ ही यह किडनी ट्रांसप्लांट करने वाला पंजाब का पहला सरकारी मेडिकल कॉलेज बन गया है।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री...

मंत्री चीमा ने विपक्षी दलों पर लगाया साजिश रचने का आरोप

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने गुलजार सिंह की मौत के मामले में विपक्षी दलों पर उन्हें फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मामले को राजनीतिक रंग देकर सरकार और उनके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि...

कनाडा-अमेरिका में पढ़ाई का खर्च बढ़ा, छात्रों के सामने नई चुनौती

अमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए प्रस्तावित 1 लाख डॉलर की फीस से नौकरी का रास्ता हो सकता है महंगाएजेंसी। नई दिल्ली कनाडा और अमेरिका में पढ़ाई करने की योजना बना रहे भारतीय छात्रों के लिए वित्तीय चुनौतियां बढ़ गई हैं। कनाडा ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए वीजा आवेदन के दौरान जरूरी जीवन-यापन खर्च की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.