Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल टोल प्लाजा पर बीटेक छात्र से बेरहमी, कर्मचारियों पर ईंट-सरियों से हमला करने का आरोप

Summer express, करनाल। एनएच-709ए स्थित प्योंत करनाल–असंध टोल प्लाजा पर रात एक बीटेक छात्र के साथ कथित रूप से हुई बर्बर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि टोल कर्मचारियों ने मामूली विवाद के बाद छात्र को घेरकर ईंटों, लोहे की सरियों, थप्पड़ों और मुक्कों से बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र की पहचान उपलाना गांव निवासी योगराज के रूप में हुई है, जिसे पहले करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया और बाद में हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, वाहन गांव कत्लाहेड़ी निवासी अशोक चला रहे थे। पीड़ित पक्ष का दावा है कि वाहन टोल टैक्स से छूट प्राप्त श्रेणी में शामिल था। आरोप है कि टोल प्लाजा पर मौजूद कुछ कर्मचारियों ने क्रॉसिंग को लेकर अचानक विवाद शुरू कर दिया और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब 10 टोल कर्मचारियों ने छात्र को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि कई कर्मचारी बिना वर्दी और नेम प्लेट के ड्यूटी कर रहे थे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। हमलावरों ने छात्र को जमीन पर गिराकर लगातार पीटा और ईंटों व लोहे जैसी वस्तुओं का इस्तेमाल किया। मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह युवक को बचाया।

घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने दो टोल कर्मियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है, जिसमें कई कर्मचारी वाहन की ओर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं।

घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टोल प्लाजा पर कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार और दबंगई की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से ऐसे मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि टोल कर्मी नियमों के पालन के बजाय आम लोगों के साथ गुंडागर्दी कर रहे हैं।

पीड़ित परिवार ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI), जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की गई है। लोगों ने टोल कंपनी का टेंडर रद्द करने और बिना वर्दी व पहचान पत्र ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई है।

गौरतलब है कि प्योंत, कत्लाहेड़ी और गुल्लरपुर समेत कई गांव स्थानीय टोल फ्री श्रेणी में आते हैं। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और टोल प्लाजा संचालन को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.